लापरवाही से वाहन चलाते व्यक्ति को घायल करने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

 

काशीपुर। लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक व्यक्ति को घायल करने और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त करने के आरोप में पुलिस ने वाहन के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सैनिक कालौनी निवासी संजय कुमार पुत्र स्व. हयात सिंह ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि यहीं रहने वालाउसका रिश्तेदार हरेन्द्र सिंह पुत्र स्व. इन्द्र सिंह 17 दिसम्बर की देर रात हरियावाला स्थित वी-गार्ड कम्पनी से ड्यूटी कर बाइक से घर आ रहा था कि डिजाइन सेंटर के निकट तेज रफ्तार वाहन संख्या-एसआर-55बी-5872 ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी इससे हरेन्द्र को गंभीर चोट आई और बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी।

More From Author

उधमसिंह नगर पुलिस का बदमाशो पर प्रहार, गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित 20 हजार का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार

व्यापारी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता पर उसके पिता के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को सौंपी तहरीर