पढ़े: रुद्रपुर के डिजायर गेस्ट हाउस में पुलिस ने मारा छापा, बहार से लाकर लड़कियों से कराया जाता था गंदा काम इस तरह हुआ भंडाफोड़

Spread the love

रुद्रपुर। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर काशीपुर रोड स्थित डिजायर गेस्ट हाउस के संचालक इंद्रपाल सुखीजा को गिरफ्तार कर लिया। पत्रकार वार्ता में सीओ ऑपरेशन अनुषा बडोला ने बताया कि गेस्ट हाउस में बाहर से लाकर युवतियों को बंद रखा जाता था और उनसे अनैतिक कार्य कराया जाता था। इस मामले में जब एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य को सूचना मिली तो छापा मारा गया। मौके से संचालक व एक युवती बरामद हुई।

संचालक ने पूछताछ में बताया कि वह राजस्थान की रहने वाली है और गेस्ट हाउस के संचालक द्वारा उसे काम के लिए यहां बुलाया गया था। उसने बताया कि वह कई दिनों से यहां रह रही है और उसके साथ संचालक द्वारा शारीरिक शोषण के साथ ही अन्य ग्राहकों के पास भेजकर अनैतिक कार्य कराया जा रहा है।

अनैतिक कार्य कराने में संचालक द्वारा पैसा लिया जाता है। युवती ने बताया कि उसे ₹500 दिए जाते हैं और वह मजबूरी में काम कर रही है और काफी गरीब है। संचालक के पास गेस्ट हाउस संबंधी कोई दस्तावेज भी नहीं पाए गए। सीओ ने बताया कि इंद्रपाल सुखीजा के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। इंद्रपाल सुखीजा के पास से दो मोबाइल फोन के अलावा 5500 रुपये नगद व एक रजिस्टर तथा आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। इंद्रपाल सुखीजा मकान नंबर 80, नैना कॉलोनी, भुरारानी रोड, रुद्रपुर का रहने वाला है।

More From Author

होली चौक पर हंगामा और गाली-गलौज करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई   सब हेडिंग: सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने का आरोप, कोर्ट में किया जाएगा पेश

रुद्रपुर । प्रजापति ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नए केंद्र का बुधवार को विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

पढ़िए..SSP ने ड्यूटी से नदारद मिले इन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ की कार्यवाही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बद्रीनाथ धाम मे पूजा – अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *