रुद्रपुर की विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व विधयक ठुकराल ने सीएम से की मुलाकात गांधी पार्क में पार्किंग न बनाए जाने का किया आग्रह

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

रुद्रपुर की विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व विधयक ठुकराल ने सीएम से की मुलाकात

गांधी पार्क में पार्किंग न बनाए जाने का किया आग्रह

रुद्रपुर। की विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व विधयक राजकुमार ठुकराल ने मुख्यमंत्राी पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधयक राजकुमार ठुकराल ने सीएम धामी को समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि रुद्रपुर के एकमात्रा गाँधी पार्क है जिसमें क्षेत्रा के तमाम धर्मिक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्याक्रमों का आयोजन होता रहता है। गांधी पार्क को रुद्रपुर का दिल भी कहा जाता है में पार्किंग न बनाई जाये। शहर में एकमात्रा गाधी पार्क ही है जिसमें विभिन्न त्योहारों पर मेलों का आयोजन भी किया जाता है। ऐसे में वहां पर पार्किंग बनाया जाना न्याय संगत नहीं है।वहीं उन्होने बांग्लादेश में बंगाली भाईयो की रक्षा की जाएं व उत्पीड़न से बचाने के लिए उन्हें योजनाब( तरीके से भारत में नागरिकता देते हुए बसाया जाये । उन्होने ज्ञापन में कहा कि रुद्रपुर में बरसात से होने वाले जलभराव की स्थिति हो जाती है औरनालों का पानी सड़कों पर आ जाता है।जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो जाता है। उन्होने दूषित जल की निकासी हेतु आई.आई.टी. रुड़की की टीम भेज कर योजना बनाए जाने की मांग की।उन्होने रुद्रपुर के कलेक्ट्रेट के पीछे स्थित विशाल स्टेडियम को आधुनिक तकनीक से विकसित किए जाने तथा रुद्रपुर जिला मुख्यालय में गौशाला का निर्माण किए जाने की मांग की।वहीं उन्होने कहा कि पिछले दिनों बस स्टेशन के सामने व काशीपुर बाईपास परस्थापित समोसा मार्किट के उजाड़े गये दुकानदारों को पुनः भूमि देकर स्थापित किया जाए।

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने विकसित भारत जी रामजी योजना (VB-G RAM G ) का विकास भवन मे कार्यक्रम के माध्यम से किया शुभारम्भ विधायक बोले जी रामजी योजना से श्रमिकों के जीवन मे आये महत्वपूर्ण परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

रुद्रपुर। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने और नई पीढ़ी में स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से नगर निगम रुद्रपुर ने लिटिल किंगडम स्कूल के सहयोग से नगर निगम परिसर में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान महापौर विकास शर्मा, नगर निगम अधिकारियों, विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

रुद्रपुर। रम्पुरा स्थित निचाल इमली मोहल्ला, वार्ड नंबर-22 में महिलाओं द्वारा मां भगवती दुर्गा जागरण का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण और भक्ति रस से सराबोर इस आयोजन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर मां भगवती के दर्शन किए तथा शीश नवाकर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

जिले में बढ़ते अपराधों को लेकर डीजीपी से मिले ठुकराल

प्रधान चारों की सीधी भर्ती के निरस्त के लिए शिक्षक संघ का जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यलय पर प्रदर्शन