मुख्यमंत्री ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का लोगो और वेबसाइट को किया लॉन्च

Spread the love

मुख्यमंत्री ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का लोगो और वेबसाइट को किया लॉन्च

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का लोगो और वेबसाइट को लॉन्च किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इंवेस्टर्स समिट राज्य के बेहतर अवसर है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है।

 

सीएम ने कहा कि उद्यमियों के हितों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। यह इंवेस्टर्स समिट पूरे राज्य और सभी विभाग के लिए महत्वपूर्ण है। यह एक बड़ा अवसर है। इसका अधिकतम लाभ लेना होगा। कहा कि इसके लिए देहरादून में संवाद और 21 अगस्त को दिल्ली में इंडस्ट्री समूह के साथ बेहतर माहौल में बातचीत हुई है। उत्तराखंड में निवेश को लेकर उद्योग जगत में रुचि है। इंडस्ट्री समूह के सभी लोग ब्रांड अम्बेसडर हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निवेश और नए इंवेस्टर्स को लेकर लोग तैयार है। उद्योग को विस्तार के लिए उद्योग समूह तैयार है। राज्य में ऐसे 15 से 20 हजार निवेश के लिए उद्योग तैयार हैं। बता दें कि धामी सरकार दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है। इंवेस्टर्स समिट के लिए देहरादून से दिल्ली तक बैठकों का दौर लगातार जारी हैं।

More From Author

लव जिहादी को दिया जा रहा संरक्षणः विकास शर्मा  महापौर ने गूलरभोज प्रकरण पर दी तीखी प्रतिक्रिया कहा- दूसरे समुदाय का युवक नेताओं के इशारे पर लगा रहा झूठे आरोप

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

आपरेशन प्रहार के तहत अवैध लीसा तस्कर पुलभट्टा पुलिस की गिरफ्त मे।

सितारगंज 02 सितंबर 2023– उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष लीलावती राणा की अध्यक्षता में बिचपुरी सितारगंज में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *