महापौर सम्मेलन के लिए मेयर रामपाल गुजरात रवाना

रूद्रपुर। गुजरात के गांधी नगर में 20 और 21 सितम्बर को आयोजित होने जा रहे अखिल भारतीय भाजपा महापौर सम्मेलन के लिए मेयर रामपाल सिंह गुजरात रवाना हुए हैं। इस सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सम्बोधित करेंगे। जानकारी देते हुए मेयर रामपाल सिंह के प्रवक्ता हरीश चौधरी ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा के निर्देश पर दो दिवसीय महापौर/उपमहापौर सम्मेलन गांधीनगर गुजरात में 20 और 21 को आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से करेंगे और सम्मेलन को सम्बोधित भी करेंगे। सम्मेलन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साथ ही कार्यक्रम में केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहेंगे। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूद्रपुर से मेयर रामपाल सिंह गुजरात रवाना हुए हैं।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

रुद्रपुर के फेमस शोरूम गुरु मा इलेक्ट्रॉनिक में लगी भीषण आग विधायक शिव ने मौके जाकर किया निरक्षण

जेसीज स्कूल में हुआ मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक बुद्धिमत्ता पर कार्यशाला का आयोजन