रुद्रपुर के फेमस शोरूम गुरु मा इलेक्ट्रॉनिक में लगी भीषण आग विधायक शिव ने मौके जाकर किया निरक्षण

Spread the love

रुद्रपुर।काशीपुर बाई पास रोड स्थित गुरु मा इलेक्ट्रॉनिक के शोरूम में लगी भीषण आग का क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने मौके पर पहुँचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के साथ मुआयना किया और मोके पर पहुँचे प्रशासन से वार्ता कर स्तिथि का जायजा लिया।

विधायक शिव अरोरा ने कहा आग की खबर के बाद तुरंत अग्निशमन की गाड़ियों द्वारा आग को बुझाकर काबू पा लिया गया । जिसके बाद से स्थिति नियंत्रण में है। विधायक ने कहा पुलिस प्रशासन की मुसतेदी के चलते बड़ी घटना होने से बच गयी। विधायक ने कहा निश्चित रूप से गर्मियों के समय मे सभी प्रतिष्ठान स्वामियो को ऐसी घटना न हो इसके लिये सचेत रहना चाहिए । इस दौरान ऑडिशन एसपी अभय प्रताप, प्रतिष्ठ स्वामी व अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

सीएम धामी कल पहचेंगे वसुंधरा दीप के कार्यक्रम मेधावी छात्र सम्मान समारोह में ,फिर ये है कार्यक्रम

महापौर सम्मेलन के लिए मेयर रामपाल गुजरात रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *