भाईचारा एकता मंच की पंतनगर कार्यकारिणी की घोषणा भावना पुनः अध्यक्ष तो नीरू बनी महामंत्री

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रूद्रपुर

भाईचारा एकता मंच की पंतनगर कार्यकारिणी की घोषणा
भावना पुनः अध्यक्ष तो नीरू बनी महामंत्री
रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच की पंतनगर की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है जिसमें भावना सक्सेना को पुनः अध्यक्ष तो नीरू मिश्रा को महामंत्री बनाया गया है वही शालिनी गुप्ता, सरस्वती, पार्वती व ममता शर्मा को भी कार्यकारिणी में जगह मिली है ।आपको बताते चलें कि नवंबर की मासिक बैठक में भाईचारा एकता मंच की सभी कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी। आज पंतनगर में नीरू मिश्रा के आवास पर आयोजित हुई भाईचारा एकता मंच की बैठक में पंतनगर की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिसमें भावना सक्सेना को पुनः अध्यक्ष नीरू मिश्रा को महामंत्री तथा सरस्वती को वरिष्ठ उपाध्यक्ष शालिनी गुप्ता को उपाध्यक्ष पार्वती को सचिव तथा ममता शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया है। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष के पी गंगवार ने पंतनगर के सभी सदस्यों के समक्ष पंतनगर की कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगामी दिसंबर मास की रुद्रपुर कार्यकारिणी की बैठक में सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारी को मनोनीत पत्र दिए जाएंगे ।इस मौके पर भाईचारा एकता मंच की प्रदेश कार्यकारिणी से रेनू जुनेजा ,शीला चौधरी महानगर कार्यकारिणी से आरती मौर्य, कंचन वर्मा तथा राधा कृष्ण, धर्मेंद्र, राजा ,आरती, गीता ,शीला आदि लोग मौजूद थे

More From Author

रुद्रपुर। रुद्रपुर के संजय नगर खेड़ा क्षेत्र में सोमवार को स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने पहुंची विभाग की टीम को स्थानीय निवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के चलते स्थिति काफी देर तक तनावपूर्ण बनी रही और हंगामे के कारण टीम को मीटर लगाने का कार्य बीच में ही रोकना पड़ा।

विशेष समिति की निगरानी में कुर्बानी की होगी वीडियोग्राफी  खुले में पशुबलि और अवशेष फेंकने पर सख्त कार्रवाई रूद्रपुर में बकरीद पर अब तक का सबसे सख्त आदेश हाईकोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन कराने के आदेश जारी

गुब्बारे भरने वाला गैस सिलिंडर फटा,पूर्व विधायक ठुकराल बाल बाल बचे

काशीपुर क्षेत्र में उधम सिंह नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,डबल मर्डर का किया खुलासा, काला जादू करने वाला पिता ही निकला अपनी दो बेटियों का कातिल।