गुब्बारे भरने वाला गैस सिलिंडर फटा,पूर्व विधायक ठुकराल बाल बाल बचे

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रूद्रपुर

गुब्बारे भरने वाला गैस सिलिंडर फटा,पूर्व विधायक ठुकराल बाल बाल बचे

रुद्रपुर। श्री गुरुनानकदेव जी के 554 वें प्रकाश पर्व पर शहर में रात करीब आठ बजे नगर कीर्तन के समापन के दौरान बड़ा हादसा टल गया। मुख्य बाजार में गुब्बारे में भरी जाने वाली गैस से भरा सिलिंडर फट गया। जिस समय हादसा हुआ उस समय पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल नगर कीर्तन यात्रा को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया कि जिस समय वह अपना संबोधन दे रहे थे,अचानक सामने गली के किनारे खड़े गैस के गुब्बारे बेच रहे विक्रेता का गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतनी तेज था कि सिलेंडर उड़कर पूर्व विधायक के पास आकर गिरा जिससे पूर्व विधायक ठुकराल बाल बाल बचे चारों तरफ अफरातफरी मच गई। गुरु नानकदेव जी की कृपा रही की इस हादसे में कोई घायल नही हुआ।सभी सुरक्षित हैं।

More From Author

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

नगर कीर्तन का स्वागत विधायक शिव अरोरा के सौजन्य से स्वागत अभिनंदन स्वागत करते हुए पांच प्यारो का सरोपा भेट करते हुए प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, विकास शर्मा, सुरेश कोली

भाईचारा एकता मंच की पंतनगर कार्यकारिणी की घोषणा भावना पुनः अध्यक्ष तो नीरू बनी महामंत्री