बैंक से ज्यादा ब्याज लेने कें चक्कर में गवा बैठे 1.59 लाख रुपए,पुलिस ने लिखा साइबर ठगी का मुकदमा

(जुगनू खान काशीपुर)1.59 लाख रुपए कि साइबर ठगी के आरोप में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज

 

काशीपुर। बैंक से ज्यादा ब्याज दिलाने के नाम पर 1.59 लाख रुपए की साइबर ठगी के आरोप में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुंडेश्वरी रोड स्थित आनंद होम्स निवासी देवेंद्र सिंह रावत पुत्र रणजीत सिंह रावत ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि कुछ दिन पूर्व बीटीसी वीआईपी कार्ड समूह के नाम से एक ग्रुप में उसको एक व्यक्ति ने जोड़ दिया, जिसमें और लोग भी शामिल थे। जहां ग्रुप के माध्यम से एक व्यक्ति ने उसको पैसे पर अच्छा ब्याज दिलाने की बात कहकर पांच अलग-अलग बार में ₹1.59 लाख रुपए उससे जमा करा लिए। लेकिन उसको ब्याज भी नहीं मिला और पैसे भी वापस नहीं मिले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी कोतवाल प्रदीप मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

More From Author

विधायक शिव अरोरा के आवास पर जनकपुरी की तर्ज पर हुआ श्रीराम बारात का भव्य स्वागतमुख्य रामलीला की राम बरात का विधायक आवास पर पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत, जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा पूरा विधायक आवास

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

पटाखा फोड़ने को लेकर मेट्रोपोलिस रुद्रपुर में हुए हत्याकांड का उधमसिंहनगर पुलिस ने किया खुलासा,05 आरोपी गिरफ्तार

पढ़िए.. पुलिस के एक बड़े अधिकारी की सरकारी गाड़ी की हुई सड़क दुघर्टना में चकनाचूर, शिपाही घायल