पढ़िए.. पुलिस के एक बड़े अधिकारी की सरकारी गाड़ी की हुई सड़क दुघर्टना में चकनाचूर, शिपाही घायल

एक बड़े पुलिस अधिकारी की सरकारी गाड़ी की हुई सड़क दुघर्टना में चकनाचूर, सिपाही घायल

उधम सिंह नगर रुद्रपुर। किच्छा-सितारगंज क्षेत्र के सीओ के सरकारी वाहन को दरऊ चौक के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन चालक और सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक सीओ सितारगंज ओम प्रकाश को घर छोड़ कर डीजल भराने जा रही सरकारी वाहन दरुऊ चौक के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक समेत गनर घायल हो गए। सूचना पर किच्छा कोतवाल धीरेन्द्र कुमार आनन फानन में मौके पर पहुंचे। राहगीरों की मदद से दोनो पुलिस कर्मियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सरकारी वाहन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। वाहन को रामावतार चला रहे और सुरक्षा कर्मी हेमगिरी बैठे। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया की घायल सिपाहियो की हालत ठीक है। अज्ञात वाहन की तलास के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। वाहन सीओ का है और सीओ को ही छोड़ कर आ रहे। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

More From Author

विधायक शिव अरोरा के आवास पर जनकपुरी की तर्ज पर हुआ श्रीराम बारात का भव्य स्वागतमुख्य रामलीला की राम बरात का विधायक आवास पर पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत, जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा पूरा विधायक आवास

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

बैंक से ज्यादा ब्याज लेने कें चक्कर में गवा बैठे 1.59 लाख रुपए,पुलिस ने लिखा साइबर ठगी का मुकदमा

कनकपुर गोपाल नगर श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे – सुब्रत कुमार विश्वास