बेखौफ चोर सुबह सवेरे चोरी कर ले गया घर के बाहर खड़ी बाइक

काशीपुर। क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह पूरी तरह सक्रिय है। एक के बाद एक बाइक चोरी की जा रही हैं। आज भी पुलिस के सारे दावों पर पानी पानी फेरते हुए बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया गया। जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब साढ़े सात बजे मौहल्ला काजीबाग निवासी राजपाल उर्फ राजू पुत्र हरि सिंह अपने घर के बाहर बाइक खड़ी कर किसी आवश्यक काम से घर में घुसा। कुछ ही पल बाद जब वह बाहर आया तो बाइक गायब थी। उसने हड़बड़ा कर इधर-उधर नजर दौड़ाई, लेकिन उसकी स्प्लेंडर प्लस बाइक संख्या यूके 06 जी 2688 कहीं नहीं दिखी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर एक व्यक्ति बाइक में चाबी लगा कर भागते हुए देखा गया। राजू ने कटोराताल पुलिस चौकी में तहरीर देकर घटना से अवगत कराया है। ज्ञात रहे बेरोजगारों की संख्या व नशेड़ियों की संख्या ज्यादा होने के कारण इस तरह की वारदातों में इजाफा हुआ है। अब देखना यह है इस इलैक्ट्रिशियन राजू की बाइक बरामद कर चोर को पकड़ने में पुलिस किस हद तक कामयाब रहती है। हालांकि घटना की रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं हो सकी है।

More From Author

40 साल की बदहाली से महतोष–मानूनगर मार्ग को मिली राहत, विधायक शिव अरोरा का एक और संकल्प साकारचार किलोमीटर लंबे मार्ग पर ब्लैकटॉपिंग शुरू, हजारों ग्रामीणों और बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा जाने वाली संगत को मिलेगा लाभ, विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संस्तुति और सांसद अजय भट्ट का जताया आभार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध /यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प धर्मवीर सोंलकी के नेतृत्व में

उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में काशीपुर की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

The Benefits Of Using Google Hangouts For Business