बाबा स्कोलर्स एकेडमी स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Spread the love

जुगनू खान काशीपुर। कुण्डेश्वरी स्थित बाबा स्कॉलर्स एकेडमी में आठवां विश्व योग दिवस मनाया गया, जिसमें बाबा स्कॉलर्स एकेडमी के बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया।

योग्य आचार्य मनोज जी द्वारा योगा एवं प्राणायाम एवं आसन के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई एवं सभी अभिभावकों का इस विश्वव्यापी कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद दिया गया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मधु घिल्डियाल द्वारा सभी प्रतिभाग करने वाले अभिभावकों एवं बच्चों से आग्रह किया गया कि अपने शरीर को स्वस्थ रखने एवं चित्त की एकाग्रता के लिए रोज प्राणायाम एवं आसन अपने घरों में करें। अंत में बाबा स्कॉलर्स एकेडमी के प्रबंधक अमित बाबा द्वारा शुभाशीष वचनों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

More From Author

. सुशीला तिवारी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय, हल्द्वानी में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें नमन किया तथा उनके योगदान को याद किया।

रूद्रपुर । ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के विवेक नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची विद्युत विभाग की टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध इतना बढ़ गया कि एसडीओ अनु मदान के नेतृत्व में पहुंची टीम को बिना मीटर लगाए वापस लौटना पड़ा। इस दौरान मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी लोगों के समर्थन में विभागीय अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई और स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए

प्राथमिक विद्यालय छत्तरपुर में मनाया विश्व योग दिवस

योग शिविर के द्वारा शहजादी बानो दे रही हैं योग का प्रशिक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *