प्रदेश मंत्री के खिलाफ मुकदमे की साजिश,कौन फ़साना चाहता है विकास शर्मा को क्या कहा उन्होंने जानिए पूरा मामला

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

प्रदेश मंत्री के खिलाफ मुकदमे की साजिश,कौन फ़साना चाहता है विकास शर्मा को क्या कहा उन्होंने जानिए पूरा मामल

रूद्रपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को राजनीतिक प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करार दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोची समझी साजिश के तहत उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है सच्चाई की जीत होगी।
मीडिया को जारी बयान में प्रदेश मंत्री ने कहा कि शैलजा फार्म में पेड़ काटने के प्रकरण से उनका कोई लेना देना नहीं है। उनकी राजनीतिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए कुछ लोगों उन्हें साजिशन इस मामले में घसीटा है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने आरोप लगाये हैं वह खुद नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्जेदार है। उक्त भूमि नगर निगम की है, लेकिन आरोप लगाने वाला व्यक्ति खुद को उक्त भूमि का मालिक बताकर माननीय न्यायालय को भी गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। प्रदेश मंत्री ने कहा कि इस मामले में वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। माननीय न्यायालय के आदेश का वह सम्मान करते हैं, पुलिस को जांच में पूरा सहयोग किया जायेगा। उन्हें न्याय पालिका पर भरोसा है। जांच में दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा।

More From Author

भाजपा में समर्पित कार्यकर्ता का सम्मान ही संगठन की पहचान विधायक शिव अरोरा सुरेश कोली के दर्जा राज्यमंत्री बनने पर सिटी क्लब में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला व तलवार भेंट कर किया अभिनंदन

रुद्रपुर। गांधी जयंती के अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।साथी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री का भी भावपूर्ण स्मरण किया।

चन्द्रावती तिवारी कन्या पीजी कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

पूर्व विधायक ठुकराल ने इंद्रा कालोनी स्थित गुरुद्वारा माता गुजरी में टेका माथा ।