चन्द्रावती तिवारी कन्या पीजी कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

Spread the love

चन्द्रावती तिवारी कन्या पीजी कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूक हस्ताक्षर अभियान चलाया गय

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम SVEEP के अन्तर्गत महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त के निर्देशन में “मतदाता जागरूकता हेतु हस्ताक्षर अभियान” चलाया गया, जिसमें महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापिकाओं व छात्राओं ने मतदान करने का प्रण लेते हुए हस्ताक्षर किये। इसके साथ ही महाविद्यालय में लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2024 E.V.M. V.V.PAT जागरूकता अभियान के अन्तर्गत मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार एवं राजेश कुमार ने छात्राओं को E.V.M. मशीन द्वारा वोट डालने का प्रशिक्षण दिया।
इस अवसर पर एसो. प्रोफेसर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ. मन्जु सिंह, डॉ. वन्दना सिंह, असि. प्रोफेसर डॉ. डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. मंगला, कु. किरन, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।

More From Author

लव जिहादी को दिया जा रहा संरक्षणः विकास शर्मा  महापौर ने गूलरभोज प्रकरण पर दी तीखी प्रतिक्रिया कहा- दूसरे समुदाय का युवक नेताओं के इशारे पर लगा रहा झूठे आरोप

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

ऑल इण्डिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन ने पूर्ति निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा

प्रदेश मंत्री के खिलाफ मुकदमे की साजिश,कौन फ़साना चाहता है विकास शर्मा को क्या कहा उन्होंने जानिए पूरा मामला