पुष्कर में वीजा नियमों के उल्लंघन के आरोप में तीन विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इनमें केन्या की एक और थाईलैंड की दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को अलवर स्थित डिटेंशन सेंटर भेज दिया है।

Spread the love

पुलिस के अनुसार थाईलैंड की दोनों महिलाएं भारत-नेपाल सीमा से कथित तौर पर अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुई थीं। वहीं केन्या की महिला मार्च 2025 में 90 दिन के वीजा पर भारत आई थी। वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी वह पुष्कर में रह रही थी।

सीआईडी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा के मुताबिक मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तीनों महिलाओं को एक होटल से पकड़ा गया। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने कहा है कि विदेशी नागरिकों को अवैध रूप से ठहराने या उन्हें सहयोग देने वाले होटल संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

ओमान: फ्लाईदुबई हमले के को-पायलट की पहचान, Oman Air ने पहले उड़ान से रोका था

राजस्थान: पुष्कर से 3 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार, डिटेंशन सेंटर भेजा पुष्कर में वीजा नियमों के उल्लंघन के आरोप में तीन विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इनमें केन्या की एक और थाईलैंड की दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को अलवर स्थित डिटेंशन सेंटर भेज दिया है।