पुलिस ने मारपीट व कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ित करने के आरोप में पति समेत पांच के खिलाफ किया केस दर्ज

Spread the love

जुगनू खान काशीपुर। कम दहेज का ताना देकर विवाहिता को प्रताड़ित करने तथा मारपीट व गालीगलौच कर जान से मारने की धमकी देने और पांच लाख रूपये व एक कार की मांग करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला के पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। मौहल्ला काजीबाग निवासी सोनम पुत्री बालमुकंद ने कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 21 अप्रैल 2016 को उसका विवाह नई बस्ती, माधोबाड़ी, थाना बारादरी जिला बरेली यूपी निवासी मुकेश पाल पुत्र श्यामलाल के साथ हुई थी जिसमें उपहार स्वरूप भरपूर सामान दिया गया था। आरोप है कि दिये गये सामान से नाखुश पति मुकेश, सास सोमवती, ससुर श्यामलाल तथा देवर पंकज व रवि ने तीन महीने बाद ही कम दहेज का ताना कसना शुरू कर दिया। दहेज के रूप में पांच लाख रूपये और एक कार की मांग करते हुए मारपीट कर उसका शारीरिक तौर पर उत्पीड़न किये जाने लगा। इसकी सूचना मिलने पर मायका पक्ष के लोग उसे अपने साथ ले आये। आरोप है कि बीती दस अप्रैल की सायं पति व अन्य ससुरालीगण मायके आ धमके और गालीगलौच व मारपीट करने लगे। शोर शराबा सुनकर लोगों के इकट्ठा होने पर वे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

More From Author

रुद्रपुर – अयोध्या के राम मंदिर और उत्तराखंड के केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी को लेकर आरएसएस और भाजपा पर भागीदारी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ आज नगर कांग्रेस कमेटी ने उपवास रखा। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी शिव मंदिर 84 घंटा रम्पुरा में एकत्र हुए

धामपुर उत्तर प्रदेश की महिला ने पति व सास पर हिंसक बर्ताव करने का लगाया आरोप

पुलिस ने आधा दर्जन वारंटियों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *