पुलिस ने आधा दर्जन वारंटियों को किया गिरफ्तार

Spread the love

जुगनू खान काशीपुर। अदालत से विभिन्न मामलों में जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने आधा दर्जन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। बांसफोड़ान पुलिस चौकी इंचार्ज गणेश भट्ट, हेड कांस्टेबल परमेश्वरी वर्मा, कां. गोविन्द प्रसाद व ताराचन्द्र ने बांसफोड़ान निवासी अजमत अली पुत्र नसीबुल्ला, ओझान निवासी सिद्धार्थ बिंदल पुत्र राकेश बिंदल तथा लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी तसलीमा पत्नी शाहिद कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। वहीं, कुण्डेश्वरी पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह, कां. किशोर फत्र्याल, किशोर कुमार, कुलदीप कुमार, त्रिभुवन सिंह व दीवान गिरी ने जगतपुर निवासी चरण सिंह पुत्र फूल सिंह, गांधीनगर निवासी टीटू पुत्र सतनाम सिंह और चैती चौराहा निवासी वीरेन्द्र कुमार उर्फ विक्की पुत्र हरिराम को गिरफ्तार किया है।

More From Author

₹25 करोड़ से अधिक के संगठित भू-धोखाधड़ी सिंडिकेट का महापर्दाफाश; पुनर्गठित SIT कार्रवाई में मुख्य अभियुक्त धनंजय गिरी गिरफ्तार। ₹25 करोड़ से अधिक का संगठित भू-धोखाधड़ी सिंडिकेट

रूद्रपुर। भीषण गर्मी और उमस के बीच शहर में की जा रही अघोषित विद्युत कटौती से आक्रोशित लोगों ने पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में नवोदय पावर हाउस पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।

पुलिस ने मारपीट व कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ित करने के आरोप में पति समेत पांच के खिलाफ किया केस दर्ज

व्यापारियों में जीएसटी विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश,फूंका पुतला जानिए क्या है वजह 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *