पुलिस ने दहेज लोभियों खिलाफ विवाहिता के पति समेत चार के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

Spread the love

काशीपुर। कम दहेज का उलाहना देकर पांच लाख रूपये व कार की मांग करते हुए मारपीट व गालीगलौच कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक विवाहिता के पति व समेत चार के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। कविनगर निवासी आशिया तरन्नुम पुत्री अनवार हुसैन ने महिला हेल्पलाइन में तहरीर देकर बताया कि 7 मार्च 2021 को उसका निकाह मौहल्ला महेशपुरा निवासी मौ. इस्लाम पुत्र अब्दुल सलाम से हुआ था। निकाह से पूर्व इस्लाम ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में संविदा शिक्षक है। निकाह के बाद ससुराल जाने पर 15 दिन बाद स्कूल के बारे में पूछने पर इस्लाम भड़क गया और गालीगलौच करने लगा। आरोप है कि इस बाबत ससुरालियों से कहने पर उन्होंने कम दहेज का उलाहना देते हुए पांच लाख रूपये व कार की मांग रख दी। आरोप है कि पति मौ. इस्लाम, ससुर अब्दुल सलाम, सास नूरजहां व देवर सलमान उसे नाहक परेशान करने लगे। इस बाबत मायके में बताने पर दोनों पक्षों में समझौता हुआ और मायका पक्ष ने एक लाख अस्सी हजार रूपये ससुरालियों को दिये लेकिन उनका रवैया नहीं बदला और वह दहेज की मांग पर अड़े रहे। इस बीच पति अन्य लड़की से व्हाटसअप चैटिंग करने लगा और वह बीमार रहने लगी। पिता ने उसका इलाज कराया। आरोप है कि इसके बावजूद ससुरालीगण ने उसका उत्पीड़न जारी रखा। काउंसलिंग के उपरांत पुलिस ने मुकदमा कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।

More From Author

अपराध मुक्त देवभूमि उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रही ऊधमसिंहनगर पुलिस SSP अजय गणपति की कुशल रणनीति से IPL ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, दिल्ली का शातिर बुकी गिरफ्तार

साज पिक्चर्स’ के बैनर तले लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग संपन्न, जल्द होगा यूट्यूब, और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नाहिद खान के निर्देशन में बॉलीवुड अंदाज़ में तैयार हुआ रोमांटिक सांग, उत्तराखंड की नई प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

शहर की सुरक्षा अब पीएसी जवानों के हवाले महापौर विकास शर्मा की पहल पर बनी नई सुरक्षा रणनीति  रातभर बाजार क्षेत्र में गश्त करेंगे पीएसी जवान  चार शोरूमों में चोरी की घटना का जल्द होगा खुलासा

चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोटरी क्लब कार्बेट ने कन्याओं को बाटी ई- टेबलेट

करीब दो वर्ष से फरार धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *