चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोटरी क्लब कार्बेट ने कन्याओं को बाटी ई- टेबलेट

Spread the love

काशीपुर। रोटरी मंडलाध्यक्ष 3110 पवन अग्रवाल के आहवान पर कन्या श्री-2 के तहत आज रोटरी कॉर्बेट ने मेधावी छात्राओं को ई-टेबलेट वितरित किये। ऑनलाइन टेस्ट के माध्यम से चिन्हित छात्राओं को आज चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, श्रीमती मणिमाला सिंह एवं चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त के मुख्य अतिथि में टेबलेट दी गईं। क्लब अध्यक्षा डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने रोटरी के जनहितकारी कार्यों पर प्रकाश डाला। आर्य कन्या इण्टर कॉलेज, पं. गोविन्द बल्लभ पन्त इण्टर कॉलेज एवं गुरुनानक गर्ल्स इण्टर कॉलेज की 16 मेधावी छात्राओं को टेबलेट वितरित की गईं। इस अवसर पर श्री चीमा ने कहा कि रोटरी का मिशन देश हित में है। प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त ने कहा कि रोटरी के समाजोपयोगी कार्यों में सहयोग देना सुखद अनुभूति प्रदान करता है। सचिव सुरुचि सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. नरेश मेहरोत्रा, रो. बीएस सेठी, टीएस सोढ़ी, सुभाष शर्मा, डॉ. दीप मेहरोत्रा, राजीव घई, कैलाश सहगल, डॉ. सोनल मेहरोत्रा, डॉ. तनु सिंह, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. वन्दना सिंह, सुधा शर्मा, गिन्नी कौर सहित समस्त स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

More From Author

अपराध मुक्त देवभूमि उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रही ऊधमसिंहनगर पुलिस SSP अजय गणपति की कुशल रणनीति से IPL ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, दिल्ली का शातिर बुकी गिरफ्तार

साज पिक्चर्स’ के बैनर तले लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग संपन्न, जल्द होगा यूट्यूब, और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नाहिद खान के निर्देशन में बॉलीवुड अंदाज़ में तैयार हुआ रोमांटिक सांग, उत्तराखंड की नई प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

शहर की सुरक्षा अब पीएसी जवानों के हवाले महापौर विकास शर्मा की पहल पर बनी नई सुरक्षा रणनीति  रातभर बाजार क्षेत्र में गश्त करेंगे पीएसी जवान  चार शोरूमों में चोरी की घटना का जल्द होगा खुलासा

पढ़िए… यहा नशे की हालत में डॉक्‍टर ने कराई डिलीवरी, बच्‍चे की मौत

पुलिस ने दहेज लोभियों खिलाफ विवाहिता के पति समेत चार के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *