पुलिस ने किया बाइक चोरी का खुलासा,रुद्रपुर के रहने वाले चोर

Spread the love

पूनम शर्मा रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में मोटर साईकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने सिडकुल स्थित पॅैफक्ट्री के सुपरवाईजर सहित तीन वाहन चोरों को चोरी की दो माटरसाईकिलों सहित गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए सीओ सिटी आर्शीष भारद्वाज ने बताया कि 12 सितम्बर को मुकेश कुमार पुत्र लाल बहादुर निवासी शिव पुरम कॉलोनी तीनपानी डाम ने तहरीर दी कि 30 अगस्त को सुबह एचडीएफसी बैंक आवास विकास में आया और अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूके 04 एके 9014 को बैंक के सामने खड़ा कर दिया था जिसे अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। उन्होंने बताया घटना की रपट दर्ज कर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर छानबीन शुरू की। जिसके आधारपर पुलिस ने सुनील कुमार वर्मा पुत्र सालिक वर्मा निवासी जेपी नगर कॉलोनी नियर जनपद रोड ट्रांजिट कैंप, विवेक कुमार शुक्ला पुत्र राधेश्याम शुक्ला निवासी मिश्रा नगर कॉलोनी भंडारा मझोला थाना न्यूरिया हाल निवासी नारायण कॉलोनी ट्रांजिट कैंप तथा दिलीप पासवान पुत्र हरि प्रसाद निवासी वार्ड खेड़ा कोगिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी हुई मोटरसाइकिल सहित निशानदेही पर मोदी मैदानसे एक अन्य मोटरसाइकिल बरामद की। सीओ ने बताया कि वाहन चोर सुनील सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में सुपरवाईजर पद पर काम करता है।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

सीएम धामी ने किया रक्तवन ग्लेशियर एवं अन्य तीन पर्वत चोटियों पर आरोहण के लिए जा रहे पतंजलि आयुर्वेद, निम एवं आई.एम.एफ. के संयुक्त अभियान दल फ्लैग ऑफ

डीएम ने दिखाई पोषण अभियान महारैली को हरी झंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *