डीएम ने दिखाई पोषण अभियान महारैली को हरी झंडी

Spread the love

राजीव गौड़ रुद्रपुर ब्रिटानिया न्यूट्रिशन फाउंडेशन द्वारा आईसीडीएस विभाग के साथ से रुद्रपुर भारत सरकार के राष्ट्रीय पोषण माह 01 सितम्बर 2022 से 30 सितम्बर 2022 तक मनाया जा रहा। जिसके अन्तर्गत पोषण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में स्वस्थ भारत-‘एक पहल कुपोषण मुक्त भारत की ओर’ से मातृ शक्ति को जागरूक करने के लिए पोषण माह अभियान के तहत जागरुकता महारैली का आयोजन किया गया। पोषण जागरूकता रैली को जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रातः 10:00 बजे हरी झण्डी दिखाकर कलेक्ट्रेट भवन ऊधम सिंह नगर से गांधी पार्क के लिए रवाना किया गया, जिसकी अगुवाई जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह और बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा जोशी,मोहनी बिष्ट ने की। ब्रिटेनिया न्यूर्टिशन फाउंडेशन के सौजन्य से इस रैली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही रैली का समापन मा० विधायक श्री शिव अरोरा जी द्वारा पोषण शपथ / संदेश के माध्यम से की गई। रैली में जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह सीडीपीओ आशा नेगी, महिला और बालविकास अधिकारी स्वेता दीक्षित ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज से एचआर, मैनेजर, आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फाजिलपुर महरोला लगभग 400 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
डी.पी.ओ उदय प्रताप जी बताया कि इस रैली का आयोजन ब्रिटेनिया न्यूर्टिशन फाउंडेशन के द्वारा आयोजित किया गया।इस दौरान विधायक शिव अरोरा, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह,बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा नेगी,मोहनी बिष्ट, ब्रिटेनिया के डीपीओ मोहित सक्सेना क्षेत्र समन्वयक सुप्रिया पाठक,अनुज सिन्हा, रितिका शर्मा, सुनीता गोस्वामी, पूनम शर्मा, तारा, सहित अलग विद्यालयों की छात्राओं सहित अन्य लोग मौजूद थे। तथा रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा जी ने ब्रिटानिया न्यूट्रीशन फाउंडेशन और सभी सहभागियों का आभार व्यक्त किया।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

पुलिस ने किया बाइक चोरी का खुलासा,रुद्रपुर के रहने वाले चोर

विधायक शिव अरोरा ने ई रिक्शा चालको की समस्या को लेकर एडिशनल एसपी व यातयात अधिकारियों के साथ की बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *