पुलिस ऑफिस में पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की 135 वीं जयन्ती मनाई गयी ,एसएसपी ने किया चित्र पर माल्यार्पण

उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने हेतु किया प्रेरित।

पुलिस ऑफिस में पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की 135 वीं जयन्ती मनाई गयी ,एसएसपी ने किया चित्र पर माल्यार्पण

रुद्रपुर। भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी की 135 वीं जयन्ती के अवसर पर एसएसपी मंजू नाथ टीसी व एसपी सिटी रुद्रपुर, एसपी क्राइम उधमसिंहनगर, क्षेत्राधिकारी संचार, क्षेत्राधिकारी यातायात, क्षेत्राधिकारी पंतनगर, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के अतिरिक्त पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा पुलिस कार्यालय में पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प चढ़ाकर उनको याद किया। इसके अतिरिक्त रिजर्व पुलिस लाईन उधमसिंहनगर के साथ-साथ समस्त शाखा/थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना/शाखा प्रांगण में पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प चढ़ाकर अपने अधीनस्थ अधिकारी / कर्मचारी गणों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी गई।

More From Author

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मां भगवती के जागरण का फीता काटकर व दीप जलाकर शुभारम्भ किया।

उधम सिंह नगर के इस इलाके में था गुलदार का आतंक,इस तरह कैद हुआ पिजरे में ,वन विभाग के छूटे पशीने