निर्माण फ्लाईओवर के नीचे नगर निगम पार्किंग बनाने पर कर रहा विचार:नगर आयुक्त

JUGNU KHAN काशीपुर। नगर क्षेत्र में तीन स्थानों पर वाहन पार्किंग बनाई जाएगी। इस हेतु शासन को भेजे गए प्रस्ताव पर कार्यवाही चल रही है। वहीं एमपी चौक पर निर्माणाधीन आरओबी के नीचे भी नगर निगम वाहन पार्किंग बनाने पर विचार कर रहा है। जल्द ही इस संबंध में टेण्डर निकाले जाएंगे। नगर निगम आयुक्त विवेक रॉय ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्र का भ्रमण करने के उपरांत उपजिलाधिकारी तथा उनके (एमएनए) द्वारा संयुक्त रूप से तीन पार्किंग का प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा गया। उक्त प्रस्ताव शासन में पहुंचने पर कार्यवाही चल रही है। एमएनए ने बताया कि एमपी चौक पर निर्माणाधीन आरओबी के नीचे कब्जे की नीयत से ठेले इत्यादि लगाने की लगातार शिकायतें संज्ञान में आने के बाद एनएच व पीडब्ल्यूडी हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता से एनओसी मांगी गई, ताकि निर्माणाधीन आरओबी के नीचे पार्किंग बनाई जा सके। लेकिन किन्हीं कारणों के चलते अभी तक एनओसी नहीं मिल सकी है। इस पर निगम बोर्ड से इस हेतु आग्रह किया गया है, ताकि बोर्ड में प्रस्ताव पारित कर पार्किंग हेतु टेण्डर निकाले जा सकें और शहर में जाम की समस्या का निपटारा हो सके।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

जान से मारने की धमकी देने  पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

डीएम बोले 15 दिन के भीतर बंद हो जाए पॉलीथिन नही तो अधिकारियों का रोकेगा वेतन