जान से मारने की धमकी देने  पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

JUGNU KHAN काशीपुर। घर में घुसकर गालीगलौच व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। स्थानीय मौहल्ला कटरामालियान निवासी चन्द्रप्रकाश पुत्र कल्लूमल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 6 जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे वह परिवार के साथ घर में था कि हथियारों से लैस नदीम, कल्लू, हर्षनाल, नासिर, रियाज एक राय होकर अचानक उसके घर में घुस आए और गाली-गलौच व मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। पुलिस ने तहरीर के आधर पर उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

अपने आपको मीडिया कर्मी बता कर आम जनता का शोषण करने वाला गिरहों काशीपुर में सक्रिय :हरभजन चीमा

निर्माण फ्लाईओवर के नीचे नगर निगम पार्किंग बनाने पर कर रहा विचार:नगर आयुक्त