नगर निगम काशीपुर ने आज से स्वच्छता सप्ताह शुरू किया

Spread the love

नगर निगम काशीपुर ने आज से स्वच्छता सप्ताह शुरू किया

 

 

 

 

 

 

 

काशीपुर। स्वच्छता को लेकर हाईकोर्ट नैनीताल के आदेशों के क्रम में काशीपुर नगर निगम द्वारा आज 12 जून से स्वच्छता सप्ताह शुरू कर दिया है, जोकि 18 जून तक चलेगा। इस सप्ताह के तहत विभिन्न संगठनों और आम जनमानस के साथ चर्चा कर सफाई कार्य में जनसहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। निगम प्रशासन 17 जून को रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी करेगा। नगर निगम आयुक्त विवेक राय ने बताया कि शहरों की सफाई अव्यवस्था पर नैनीताल हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है। हाईकोर्ट ने 18 जून को सभी न्यायिक अधिकारियों को स्वच्छता अभियान में भागीदारी करने के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में काशीपुर नगर निगम 12 से 18 जून तक जागरूकता सप्ताह मना रहा है। बताया कि निगम के सभी 40 वार्डों में विशेष सफाई अभियान शुरू करा दिया है। नाले-नालियों की तलीझाड़ सफाई कराई जा रही है। विभिन्न संगठनों के साथ सफाई व्यवस्था पर चर्चा की जाएगी। 17 जून को निगम परिसर से रैली निकाली जाएगी, जिसमें सामाजिक संगठनों के अलावा आम नागरिक भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि 18 जून को शहर में वृहद सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सभी की सहभागिता अपेक्षित की गई है।

More From Author

रूद्रपुर – रूद्रपुर विधानसभा के अंर्तगत छतरपुर गांव में पार्टस एवं स्कैप के गोदाम में आग लगनें से भारी नुक्सान हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग, सिडकुल दमकल सहित उद्योगो के दमकल वाहनों द्वारा आग नियन्त्रण के प्रसास जारी है। स्थानीय पटवारी, समाजसेवी सुशील गाबा नें भी मौके पर पहुंचकर घटनाकम की जानकारी ली।

हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल ने हाजी शेख अब्दुल अजीज को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया

शिक्षा विभाग में फिर हुए तबादले देखिए लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *