दिनदहाड़े शहर के बीचो बीच लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

दिनदहाड़े शहर के बीचो बीच लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

 

काशीपुर। दिनदहाड़े शहर के बीचों बीच लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। विनीत कुमार पुत्र हरकेश सिंह निवासी वैशाली कालौनी थाना आईटीआई ने बुधवार को पुलिस में तहरीरी सूचना दी कि उसकी माता श्रीमति शीला देवी आठ जून की शाम काशीपुर बाजार से महाराणा प्रताप चौक होते हुए वापस घर जा रही थी कि रोडवेज बस अड्डे के सामने सड़क पर अचानक पीछे से आये तीन अज्ञात बदमाशों ने उनसे बलपूर्वक गले में पहनी सोने की चैन व हाथ में पकड़ा पर्स लूट लिया। तहरीरी सूचना पर धारा 392 आईपीसी के तहत अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर घटना के खुलासे हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

उक्त टीम ने मुखविर की सूचना पर तीन व्यक्तियों को ढेला पुल के पास गिरफ्तार किया। तीनों किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। तलाशी के दौरान इनके पास एक अदद नाजायज तंमचा व दो अदद नाजायज चाकू बरामद हुए। थाने लाकर पूछताछ करने पर अभियुक्तगणों के द्वारा रोडवेज के सामने लूट करना कबूल किया। अभियुक्तगणों की निशानदेही पर उनके घर से लूटा हुआ माल बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त शिवम वर्मा, सागर वर्मा, सत्यम वर्मा पुत्रगण सतीश वर्मा निवासी मौहल्ला कानूनगोयान काशीपुर बताये गए हैं।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, टाण्डा उज्जैन चौकी प्रभारी मनोज जोशी, बांसफौड़ान पुलिस चौकी प्रभारी सुनील सुतेड़ी, प्रतापपुर पुलिस चौकी प्रभारी कपिल कम्बोज,

उपनिरीक्षक दीपक जोशी, देवेन्द्र सामन्त

कांस्टेबल मनोहर लाल, रमेश पाण्डेय, गजेन्द्र गिरी शामिल थे।

More From Author

रूद्रपुर। शहर की मटके वाली गली स्थित चार प्रतिष्ठित शोरूमों में अज्ञात चोरों ने देर रात धावा बोलकर लाखों रुपये की नगदी और महंगा सामान चोरी कर लिया। चोर निर्माणाधीन भवन के रास्ते छत पर पहुंचे और जीने के दरवाजे तोड़कर एक के बाद एक चार शोरूमों में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें तीन चोर चोरी करते साफ दिखाई दे रहे हैं।

खनन से भरे डंपर और ट्रैक्टर ट्रॉली में हुई जोरदार भिड़त दोनो वाहन क्षतिग्रस्त।

लाभार्थी सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी कही ये बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *