डॉक्टर पर हमला करने के आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस

Spread the love

डॉक्टर पर हमला करने के आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस

काशीपुर। निजी हॉस्पिटल से ड्यूटी कर घर जा रहे बाइक सवार डॉक्टर पर हमला करने के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। विजयनगर नई बस्ती निवासी डा. अरशद पुत्र डा. राहत अली ने प्रतापपुर पुलिस चौकी में तहरीर सौंपकर कहा था कि बीती 21 अगस्त की रात करीब 10 बजे वह मानपुर रोड स्थित निजी हॉस्पिटल से ड्यूटी समाप्त कर अपनी बाइक संख्या-यूके-18-4765 से घर आ रहे थे कि मानपुर बिजली घर के पास 3 युवकों ने पहले तो उनकी बाइक को अपनी बाइक से टक्कर मारी। उसके बाद उन्होने जान से मारने की नीयत से उनके सिर व कंधे पर फन्टी से वार किया जिससे उनके सिर व कन्धे पर चोटें आयीं हैं। उनके इस वार से वे सड़क पर गिर पड़े और वे तीनों लोग भाग गये।किसी तरह हिम्मत जुटाकर वे उजाला हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। सिर में गहरे घाव के चलते 6 टांके आये हैं। डॉक्टर ने नामजद तहरीर देते हुए मानपुर निवासी उक्त तीनों हमलावरों से भविष्य में भी जानमाल के खतरे की आशंका व्यक्त की थी। कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि मानपुर निवासी आरोपियों अजीत उर्फ अज्जी पुत्र परमजीत सिंह, दानिश पुत्र अफसर तथा मनीष यादव पुत्र परशुराम यादव के खिलाफ धारा 324 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

More From Author

रुद्रपुर। रुद्रपुर के संजय नगर खेड़ा क्षेत्र में सोमवार को स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने पहुंची विभाग की टीम को स्थानीय निवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के चलते स्थिति काफी देर तक तनावपूर्ण बनी रही और हंगामे के कारण टीम को मीटर लगाने का कार्य बीच में ही रोकना पड़ा।

विशेष समिति की निगरानी में कुर्बानी की होगी वीडियोग्राफी  खुले में पशुबलि और अवशेष फेंकने पर सख्त कार्रवाई रूद्रपुर में बकरीद पर अब तक का सबसे सख्त आदेश हाईकोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन कराने के आदेश जारी

आबकारी टीम ने ध्वस्त कीं कच्ची शराब की दो भट्टियां

देहरादून विभाजन विभषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभाजन का दर्द झेलने वालो को किया समान्नित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *