चोरी की गई चार बाइक बरामद कर पुलिस ने दो बाइक चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the love

jugnu khan काशीपुर। चोरी की गई चार बाइक बरामद कर पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। विस्तृत जानकारी देते हुए सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि मुखबिर खास से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने गड्ढा कालौनी रेलवे फाटक के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में बाइक चालक ने अपना नाम अरविंद सिंह पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम गणेशपुर थाना कुण्डा, जबकि पीछे बैठे युवक ने अपना नाम मलखान सिंह सैनी पुत्र रूप सिंह सैनी निवासी कुमांयू कालौनी कचनालगाली निवासी बताया। बाइक के संबंध में पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि उक्त बजाज पल्सर बाइक चोरी की है। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने बताया कि हल्द्वानी जेल में उनकी दोस्ती हुई। इसके बाद मलखान ने प्रिया माॅल, जसपुरखुर्द सण्डे मार्केट, द्रोणासागर के निकट से तीन बाइक चोरी कीं। इन्हें छिपाने में अरविंद ने उसकी मदद की। पुलिस ने मलखान व अरविंद की निशानदेही पर उक्त तीनों बाइक सोना फार्म के निकट से बरामद कर लीं। पुलिस के मुताबिक थाना काशीपुर में मलखान सैनी पर पांच व अरविंद पर चार मुकदमें दर्ज हैं। बाइक चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह परिहार, देवेन्द्र सिंह सामनंत, कां. गौरव सनवाल, गिरीश मठपाल, नारायण सिंह, सुरेन्द्र सिंह व जगदीश फर्त्याल थे।

More From Author

बंग भवन निर्माण हेतु जमीन हस्तांतरण प्रक्रिया को शीघ्र अतिशीघ्र करने हेतु विधायक शिव अरोरा ने बंगाली समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी से की मुलाकात दिया लिखित पत्र विधायक बोले बंगाली समाज की कला, संस्कृति व इतिहास पर आधारित होगा ऐतिहासिक भवन का जल्द होगा निर्माण

शनिवार को समय साय 7 बजे इण्डियन पब्लिक स्कूलनि.. स्कूलानि चामुकादे का देवी मंदिर पर भव्य श्री श्याम कृपा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रख्याट भजन गापर नरेश सेनी-गुरुग्राम, राधा खुशबू- वृदावन, संजू पागल-हापुड से पहुंचकर श्री श्याम वावा का गुणगान करेगे एवं तमाम धर्माचाय सन्ह महात्मा कार्यक्रम में पहुंचकर आशेविाद प्रदान करेंगे।

पढ़िए…प्रधानमंत्री ने श्री केदारनाथ में श्रद्धालुओं को दी बड़ी सौगात

रोटरी क्लब आफ काशीपुर कार्बेट द्वारा रंगारंग दीपावली उत्सव मनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *