चार धाम यात्रा के लिए यात्रियों की संख्या निर्धारित हुई मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Spread the love

देहरादून…मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चार धाम यात्रा के लिये यात्रा सीजन के प्रथम 45 दिनों के लिये श्री गंगोत्री श्री यमुनोत्री, श्री केदारनाथ एवं श्री बद्रीनाथ में तीर्थ यात्रियों / श्रद्धालुओं को दर्शन करने की सुविधा के दृष्टिगत प्रतिदिन मंदिर / धामों में दर्शन के लिये आने वाले तीर्थ यात्रियों / श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या में एक-एक हजार की वृद्धि की गई है। इस संबंध में पूर्व के शासनादेश में आंशिक संशोधन करते हुए नया शासनादेश जारी किया गया है। संशोधित शासनादेश के अनुसार चार धाम यात्रा के लिये यात्रा सीजन के प्रथम 45 दिनों के लिये तीर्थ यात्री/श्रद्धालुओं की प्रतिदिन दर्शन हेतु निर्धारित अधिकतम संख्या श्री गंगोत्री में 8 हजार, श्री यमुनोत्री में 5 हजार, श्री केदारनाथ में 13 हजार एवं श्री बद्रीनाथ में 16 हजार है। तीर्थ यात्रियों / श्रद्धालुओं को दर्शन करने की सुविधा के दृष्टिगत यह संख्या निर्धारित की गई है।

More From Author

रूद्रपुर। शहर की मटके वाली गली स्थित चार प्रतिष्ठित शोरूमों में अज्ञात चोरों ने देर रात धावा बोलकर लाखों रुपये की नगदी और महंगा सामान चोरी कर लिया। चोर निर्माणाधीन भवन के रास्ते छत पर पहुंचे और जीने के दरवाजे तोड़कर एक के बाद एक चार शोरूमों में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें तीन चोर चोरी करते साफ दिखाई दे रहे हैं।

बड़ी ख़बर: सीएम धामी के उपचुनाव में आयेगे स्टार प्रचारक रूप में यह दिग्गज ,योगी,स्मृति ईरानी सहित चालीस नेता

उत्तराखण्ड के इस क्षेत्र में भूकंप के झटको से मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *