चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ सोमवार को महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त एवं एसो. प्रो. डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत, कुमाऊँनी नृत्य, पंजाबी नृत्य, शास्त्रीय नृत्य आदि प्रस्तुत किये। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वन्दना सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में होने वाले नशा उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, टीकाकरण, साक्षरता कार्यक्रम, स्वास्थ्य, नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रमों एवं बौद्धिक सत्र के अन्तर्गत होने वाले सैल्फ डिफेन्स एवं रक्तदान शिविर लगाये जाने सम्बन्धी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता मेहरा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. मन्जु सिंह, डॉ. रमा अरोरा, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. रंजना, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. पुष्पा धामा, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. मंगला, श्रीमती कृति टण्डन, कु. शिवानी साह, पवन कुमार, कु. किरन फर्त्याल, कु. सृष्टि सिंह आदि उपस्थित रहे।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

कोतवाली पुलिस एसओजी ने नशे के दो सौदागरों को भारी मात्रा मे कैप्सूलो के साथ धर दबोचा

केवीआर हॉस्पिटल ने बड़े गुरुद्वारे में लगाया आंख नाक कान गला एवं कैल्शियम निशुल्क जांच केंद्र लगाया