ग्रामीण क्षेत्र कुंडेश्वरी में विद्युत विभाग की टीम ने छापेमारी कर दो लोगों के खिलाफ कराया विद्युत चोरी का केस दर्ज

Spread the love

जुगनू खान काशीपुर। बिजली चोरों के खिलाफ गर व ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत विभाग का सघन चैकिंग अभियानजारी है। अभियान के चलते कुण्डेश्वरी क्षेत्र में चैकिंग के दौरान टीम ने दो जगहों पर बिजली चोरी पकड़ ली। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। विद्युत विभाग के उपखण्ड अधिकारी पंकज कुमार, अवर अभियन्ता कुण्डेश्वरी विनोद कुमार एवं अवर अभियन्ता महुआखेड़ा गंज दीपक शर्मा व लाइनमैन सत्यप्रकाश शर्मा की टीम ने कुण्डेश्वरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पच्चावाला निवासी लखविंदर सिंह पुत्र सिंगारा सिंह तथा गुरबाज सिंह पुत्र लखविंदर सिंह के यहां बिजली चोरी होते पकड़ी। टीम ने विद्युत केबिल आदि कब्जे में ले ली। दोनों के खिलाफ उपखण्ड अधिकारी पंकज कुमार ने पुलिस में उक्त दोनों बिजली चोरों के खिलाफ धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है।

More From Author

रूद्रपुर। शहर की मटके वाली गली स्थित चार प्रतिष्ठित शोरूमों में अज्ञात चोरों ने देर रात धावा बोलकर लाखों रुपये की नगदी और महंगा सामान चोरी कर लिया। चोर निर्माणाधीन भवन के रास्ते छत पर पहुंचे और जीने के दरवाजे तोड़कर एक के बाद एक चार शोरूमों में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें तीन चोर चोरी करते साफ दिखाई दे रहे हैं।

मिशन नारी शक्ति कार्यक्रम के तहत पर्यावरण को बचाने के लिए एडवोकेट शैलेंद्र मिश्रा ने अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की

नोटिस तामील कराने गई पुलिस से दो महिलाओं गाली गलौज करते हुए दी धमकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *