गरीबों की शिक्षा के लिए विद्यालयों का सहयोग जरूरी— केपी गंगवार आस्था जूनियर हाई स्कूल में भाईचारा एकता मंच की बैठक संपन्न

रिपोर्टर राजीव गौड

गरीबों की शिक्षा के लिए विद्यालयों का सहयोग जरूरी— केपी गंगवार
आस्था जूनियर हाई स्कूल में भाईचारा एकता मंच की बैठक संपन्न
रुद्रपुर। गरीब बस्तियों मैं निवासरत बच्चों को उच्च शिक्षा हेतु विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य का सहयोग जरूरी है ।उनके सहयोग से ही समाज के गरीब कमजोर ब आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं ।उक्त विचार भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने आस्था जूनियर हाई स्कूल शिव नगर में आयोजित भाईचारा एकता मंच की बैठक में कहे। बैठक में पहुंचे मान्यता प्राप्त विद्यालय संघ के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता से भाईचारा एकता मंच के अध्यक्ष ने सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों से गरीब छात्रों की शिक्षा के लिए उन्हें आर्थिक रूप से सहयोग करने की मांग की वही संगठन की ओर से सभी विद्यालयों में सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र व डांस कैंप लगाने का भी आश्वासन दिया ।बैठक में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता व मान्यता प्राप्त विद्यालय संघ के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता ने संगठन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वह अपने संघ की बैठक में भाईचारा एकता मंच की इस मांग को रखकर उनका सहयोग करने का पूर्ण रूप से प्रयास करेंगे ।आस्था जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक पंकज दास गुप्ता ने जुलाई से भाईचारा एकता मंच द्वारा आयोजित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में विद्यालय के अलावा मोहल्ले के आसपास की महिलाओं और लड़कियों से भी सिलाई सीखने का अनुरोध किया ।इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व प्रधानाचार्य संदीपनी सरकार, भाईचारा एकता मंच की महिला प्रदेश महामंत्री रेनू जुनेजा, भाईचारा एकता मंच की प्रबंध कार्यकारिणी से ममता श्रीवास्तव, शीला चौधरी, मुकेश गंगवार, शिवम गंगवार, मनोज शर्मा, अजय पाल शर्मा, कृष्ण पाल गंगवार, सुमन कर्मकार, नरेंद्र गंगवार, गंगा पाल, ईशा दिवाकर, आरती, ज्योति राठौर, राजू भारती, सुशीला, रजनी, नन्नी ,प्रेमवती ,विमला पाल, विमला रस्तोगी ,गीता गंगवार, उर्मिला, सर्वेश गंगवार, राम श्री, चंचल ,निशा, कमलेश, विमलेश, सोमवती, लवली आदि सहित भाईचारा एकता मंच के दर्जनों पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे

More From Author

उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा कोतवाली खटीमा क्षेत्र के धन वृद्धि का लालच देकर लोगो को ठगने वाले दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

आज दिनांक 29.05.2023 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के अंतर्गत दौराने सत्यापन वारंटी बापी अधिकारी पुत्र सूरजकांत अधिकारी निवासी काली नगर थाना दिनेशपुर जिला उधम सिंह नगर को कालीनगर को गिरफ्तार किया । उक्त बापी अधिकारी बहुत समय से फरार चल रहा था। इसके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट तथा कुर्की वारंट जार