कोरोना संक्रमण काल में उत्तराखंड में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले डॉ अमरजीत साहनी को पुनः नगर स्वास्थ्य अधिकारी का प्रभार

जुगनू खान काशीपुर। उत्तराखंड के राज्यपाल ने जनहित को देखते हुए डॉ. अमरजीत सिंह साहनी को नगर स्वास्थ्य अधिकारी काशीपुर का अतिरिक्त प्रभार पुनः प्रदान किया है। गौरतलब है कि डॉ. साहनी ने कोरोना संक्रमण काल में आमजन की सेवार्थ कार्य कर काशीपुर ही नहीं बल्कि समूचे उत्तराखंड में अपनी विशिष्ट पहचान कायम की। पूर्व में नगर स्वास्थ्य अधिकारी रहते हुए भी उनकी कार्यशैली व मृदुल व्यवहार के सभी कायल रहे। अब एक बार फिर उन्हें नगर स्वास्थ्य अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। क्षेत्र के चिकित्सकों, समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

More From Author

पुलिस ने खोये फोन ढूढ़कर फिर लौटाई लोगों के चेहरे पर मुस्कान

एक महिला की आपबीती: पति निकला नपुंसक तो डीएसपी ससुर बोला- उसकी कमी मैं पूरी कर दूंगा, यूपी के हरदोई जिले का है मामला