कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नगर निगम परिसर एवं धोबीघाट स्थित शहीद स्मारक पर मेयर रामपाल सिंह ने नग रिगम अधिकारियों ,कर्मचारियों और पार्षदों के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सेना के शौर्य और बलिदान को याद किया

RAJEEV GOUR रूद्रपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नगर निगम परिसर एवं धोबीघाट स्थित शहीद स्मारक पर मेयर रामपाल सिंह ने नग रिगम अधिकारियों ,कर्मचारियों और पार्षदों के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सेना के शौर्य और बलिदान को याद किया। इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सेना के अदम्य साहस और वीरता का परिचायक है। इस युद्ध में शहीदों ने भारतीय सेना के शौर्य व बलिदान की उस सर्वाेच्च परंपरा का निर्वहन किया जिसकी सौगंध हर भारतीय सैनिक तिरंगे के समक्ष लेता है। भारतीय सेना के कई रणबांकुरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। मेयर ने कहा कि शहीदों की कुर्बानियों के कारण ही आज हम आजादी की सांस ले रहे हैं। हम शहीदों का कर्ज कभी नहीं उतार सकते। उन्होंने कहा कि वीर सैनिकों की देश भत्तिफ से सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी, कर अधीक्षक लता आर्या, पार्षद विधान राय,प्रमोद शर्मा, जितेंद्र यादव,अंबर सिंह, आयुष तनेजा,भुवन गुप्ता, विनय विश्वास डॉ राकेश सिंह, उमेश पंत सहित नगर निगम के तमाम अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे

More From Author

CBSE कक्षा 12वी के परिणाम आने पर रुद्रपुर की हरमन कौर ने 99.6 प्रतिशत अंको के साथ उत्तराखंड में शीर्ष स्थान हासिल कर रुद्रपुर का नाम पूरे उत्तराखंड में रोशन किया

खटीमा महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के डॉo आशीष कुमार द्वारा किए गए शोध कार्य को बेस्ट पेपर अवार्ड द्वारा सम्मानित किया गया