उत्तराखंड राज्य में बाहरी राज्यों से आकर रह रहे किरायेदारों के संबंध मे कोतवाली काशीपुर के अंतर्गत विभिन्न पुलिस चौकियों ने सत्यापन अभियान चलाया

Spread the love

जुगनू खान काशीपुर

उत्तराखंड राज्य में बाहरी राज्यों से आकर रह रहे किरायेदारों के संबंध मे कोतवाली काशीपुर के अंतर्गत विभिन्न पुलिस चौकियों ने सत्यापन अभियान चलाया

काशीपुर। बाहरी संदिग्ध व्यक्तियो के सत्यापन हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य मे बाहरी राज्यों से आकर रह रहे किराएदार, मजदूर, रेहड़ी लगाने वालों के संबंध में आज कोतवाली काशीपुर क्षेत्रांतर्गत चौकी बांसफोड़ान, टांडा उज्जैन, कटोराताल व चौकी प्रतापपुर में सत्यापन अभियान चलाया गया, जिसमें गड्ढा कॉलोनी, शांति विहार कॉलोनी, मानपुर रोड, आरकेपुरम रोड आदि स्थानों पर जाकर एनाउंसमेंट कर सत्यापन के संबंध में चल रहे अभियान के बारे में अवगत कराया गया। क्षेत्र के लोगों को उक्त अभियान के तहत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन करने हेतु जानकारी दी गई। चेकिंग के दौरान कुछ व्यक्तियों/संदिग्धों के संबंध में सत्यापन अभियान के तहत करीब 175 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया, अनियमितता पाए जाने पर 35 व्यक्तियों के चालान कर वैधानिक कार्रवाई की गई। कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि उक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

More From Author

होली चौक पर हंगामा और गाली-गलौज करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई   सब हेडिंग: सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने का आरोप, कोर्ट में किया जाएगा पेश

रुद्रपुर । प्रजापति ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नए केंद्र का बुधवार को विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

श्रीराम संस्थान काशीपुर में एम0 बी0 ए0 में प्रवेश हेतु छात्रवृत्ति परीक्षा परिणाम की घोषणा

रूद्रपुर। समाज में हर व्यक्ति को पहले खुद को संस्कारवान बना कर दूसरों का मार्ग दर्शन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *