उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पी सी एस 2021 जिला समाज कल्याण अधिकारी पद पर जसमीत कौर के पास करने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने उनके आवास जाकर गणेश जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पी सी एस 2021 जिला समाज कल्याण अधिकारी पद पर जसमीत कौर के पास करने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने उनके आवास जाकर गणेश जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया एवं शुभकामनाएं दी। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा जसमीत कौर ने शीर्ष स्थान हासिल कर रुद्रपुर सहित पूरे उत्तराखंड को नाम रोशन किया। पूर्व विधायक ठुकराल ने जसमीत कौर के आवास पर पहुंच कर मुलाकात कर बधाई दी। एवं उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी । इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने उनके पिता सरदार जसवंत सिंह पाहवा एवं माता मनप्रीत कौर को भी बधाई दी
इस दौरान समाजसेवी संजय ठुकराल,राजकुमार भुसरी, अजय नारायण,सुरेन्द्र सिह सरजू,ललित बिष्ट,गौरव सिंह सोंलकी, बंटी कोली आदि उपस्थित थे

More From Author

रक्तदान सबसे बड़ा दान,चुघ मध्यप्रदेश और गुजरात के रक्तदान वीरों का किया स्वागत

छतरपुर ओमेक्स रेलवे अंडरपास मे प्रशासन द्वारा हरी झंडी मिलने पर भाजपायों ने किया मिष्ठान वितरण