विधायक शिव अरोरा ने आंगनवाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को पोषाहार किट वितरित की

Spread the love

राजीव गौड़ रुद्रपुर। राष्ट्रीय पोषण अभियान के निमित वार्ड नं 36 दरियांनगर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा आयोजित पोषाहार सामग्री किट वितरण कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा ने आंगनबाड़ी केंद्र पर नवजात शिशुओं को अन्न प्रासन करवाया व महिलाओं के गोदभराई कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को प्रदेश सरकार द्वारा वितरित की जाने वाली पोषाहार किट बाटी। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा जच्चा बच्चा दोनों के स्वस्थ को ध्यान में रखते हुए हमारी प्रदेश की धामी सरकार महिला एव उसके शिशु के विकास के लिये निरन्तर योजनाएं चला रही है जिसका सीधा लाभ हमारी गरीब परिवार की महिला को मिल रहा है और आज समाज का गरीब तबक़ा बेहद जगरूक है और सरकार की योजना का लाभ उनको मिले इसके लिये सदैव सजग रहता है। विधायक शिव अरोरा ने आगनवाड़ी कार्यकताओ के कार्य की सराहना की जो निरन्तर बस्तियों में घर घर जाकर इन योजनाओं का लाभ गरीब जनता को दिलवाती है । निश्चित रूप से हमारी इन योजनाओं के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को काफी मदद मिलेगी । इस दौरान जिला मंत्री श्वेता मिश्रा, फरजाना बेगम, पार्षद बब्लू सागर, CDPO आशा नेगी, सुपरवाइजर लीला परिहार, आशा जोशी, रीता, प्रभा ,भगवती, अनिता मिश्रा , कमला गोस्वामी, रंजू, प्रेमलता , संगीता राय, सीमा सरकार, हेमलता पाल, सहायिका सुनीति विश्वास, संजीता राय, कंचन , कविता, विमला , आशा कांता आदि लोग मौजूद रहे।

More From Author

रूद्रपुर। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने वाले पर्यावरण मित्रों को राहत देने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से विशेष पहल की गई। महापौर विकास शर्मा ने नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण मित्रों को ग्लूकोज के पैकेट और धूप से बचाव के लिए कैप वितरित की।

रूद्रपुर। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने वाले पर्यावरण मित्रों को राहत देने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से विशेष पहल की गई। महापौर विकास शर्मा ने नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण मित्रों को ग्लूकोज के पैकेट और धूप से बचाव के लिए कैप वितरित की।

रूद्रपुर । ग्राम मकरदंपुर में स्व. हरेन्द्रनाथ सरकार की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पिपलिया नंबर एक और जाफरपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पिपलिया नंबर एक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जाफरपुर को 84 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

रम्पुरा रामलीला समापन अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कलाकारों को किया समानित

विधायक शिव अरोरा ने ग्रामीण क्षेत्र में मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता चैक वितरित किये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *