विधायक शिव अरोरा ने ग्रामीण क्षेत्र में मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता चैक वितरित किये

राजीव गौड़ रूद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने ग्रामीण क्षेत्र के गांव संजय नगर महतोष,बरीराई, पिपलिया जाफरपुर क्षेत्र के लोगो को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता हेतु चैक वितरित किये। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा आज ग्रामीण इलाकों में गरीब कन्या के विवाह हेतु एव बीमारी के इलाज के लिये राहत चैक वितरित किये निश्चित रूप से एक गरीब व्यक्ति के लिये मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाने वाली सहायता राहत का कार्य करती है। विधायक ने कहा हमारी सरकार और आपका विधायक आपकी हर संकट की घड़ी में आपके साथ खड़ा है एक गरीब का सबसे बड़ा दर्द यही है कि बीमारी के समय उसकी आर्थिक रूप से कमर टूट जाती है ओर उसकी क्षमता इलाज का खर्च वाहन करने की नही होती ऐसे में आर्थिक सहायता का मिलने से उसको इलाज में काफी मददगार साबित होती है। विधायक ने कहा आने वाले समय मे अन्य क्षेत्रों में भी मुख्यमंत्री राहत कोष से काफी चैक वितरण किये जाने हैं एव हर जरूरतमंद की मदद हेतु आपका विधायक सदैव साथ खड़ा है। इस दौरान अमित नारंग, प्रीत ग्रोवर, हरीश भट्ट, आयुष चिल्लाना,जगदीश विश्वास , नबी जान, ओमियो विश्वास, मुकेश बाला, शान्ति बाला व अन्य लोग मौजूद रहें ।

More From Author

विधायक शिव अरोरा के आवास पर जनकपुरी की तर्ज पर हुआ श्रीराम बारात का भव्य स्वागतमुख्य रामलीला की राम बरात का विधायक आवास पर पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत, जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा पूरा विधायक आवास

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

विधायक शिव अरोरा ने आंगनवाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को पोषाहार किट वितरित की

पढ़िए..यहां वोटिंग के दिन छुट्टी न देने पर श्रमिक यूनियनों ने एसडीएम और विधायक उमेश कुमार से की शिकायत, हुआ बबाल पूरी ख़बर