रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्राम जयनगर में दुर्गा पूजा महोत्सव में पहुंचकर सभी के लिए सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

Spread the love

रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्राम जयनगर में दुर्गा पूजा महोत्सव में पहुंचकर सभी के लिए सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर आयोजकों ने पूर्व विधायक ठुकराल का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि दुर्गा पूजा का हिंदू संस्कृति में विशेष महत्व है। यह पर्व बुराईयों को त्यागने और अच्छाईयों को ग्रहण करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा धार्मिक पर्व हमें अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर देते हैं। पाश्चात्य सभ्यता से ग्रसित व दूषित हुए भारतीय समाज में भारतीय संस्कृति व सभ्यता तथा जीवन दर्शन को पुर्नस्थापित करने हेतु ईश्वरीय अराधना वव धार्मिक जनजागरण अति आवश्यक है क्यों कि विदेशी पाश्चात्य शक्तियां भारतीय संस्कृति व हमारा हिंदू धार्मिक ताना बाना ध्वस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि समग्र हिंदू समाज को अपनीभारतीय सभ्यता व संस्कृति को जीवित रखने के उद्देश्य से आने वाली पीढ़ी को देवी देवताओं की उपासना का ज्ञान कराना अति आवश्यक हो गया है ताकि युवा पीढ़ी अन्य भ्रामक दिशाओं की ओर न भटकें। इस अवसर पर समाजसेवी संजय ठुकराल गगन ग्रोवर अंकित बाटला बंटी कोली राजेश यादव मुकेश यादव आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

More From Author

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया काशीपुर बाईपास निर्माण का शिलान्यास विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुरवासियो को काशीपुर बाईपास निर्माण की विशेष सौगात देने के लिये केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, सांसद अजय भट्ट का जताया आभार, बोले जाम से मिलेगी रुद्रपुर को निजाद

विधायक शिव अरोरा की घोषणा कल खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम के मंच से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे काशीपुर बाईपास निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक अरोरा ने प्रशासनिक अधिकारियों संग कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क का किया स्थलीय निरीक्षण व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विधायक शिव अरोरा ने शत प्रतिशत सत्यापन कर एसआईआर प्रकिया पूर्ण करने पर 11 बीएलओ व शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र पहनकर किया सम्मानित

रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्राम जयनगर में दुर्गा पूजा महोत्सव में पहुंचकर सभी के लिए सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर आयोजकों ने पूर्व विधायक ठुकराल का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि दुर्गा पूजा का हिंदू संस्कृति में विशेष महत्व है। यह पर्व बुराईयों को त्यागने और अच्छाईयों को ग्रहण करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा धार्मिक पर्व हमें अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर देते हैं। पाश्चात्य सभ्यता से ग्रसित व दूषित हुए भारतीय समाज में भारतीय संस्कृति व सभ्यता तथा जीवन दर्शन को पुर्नस्थापित करने हेतु ईश्वरीय अराधना वव धार्मिक जनजागरण अति आवश्यक है क्यों कि विदेशी पाश्चात्य शक्तियां भारतीय संस्कृति व हमारा हिंदू धार्मिक ताना बाना ध्वस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि समग्र हिंदू समाज को अपनीभारतीय सभ्यता व संस्कृति को जीवित रखने के उद्देश्य से आने वाली पीढ़ी को देवी देवताओं की उपासना का ज्ञान कराना अति आवश्यक हो गया है ताकि युवा पीढ़ी अन्य भ्रामक दिशाओं की ओर न भटकें। इस अवसर पर समाजसेवी संजय ठुकराल गगन ग्रोवर अंकित बाटला बंटी कोली राजेश यादव मुकेश यादव आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

वॉर्ड नंबर 1 ग्राम सभा फुलसुंगा में जी. एस. एम. पब्लिक स्कूल के पास दिनेश यादव जी के निवास पर मां भगवती के जागरण में पहुंचकर