यूपी पुलिस फोर्स ने साजिद नाडियाडवाला की फ़िल्म ‘बच्चन पांडे’ के लोकप्रिय ट्रेलर से ली प्रेरणा

Spread the love

नई दिल्ली: साजिद नाडियाडवाला की फ़िल्म ‘बच्चन पांडे’ के ट्रेलर को मिली भारी लोकप्रियता को देखते हुए, यूपी पुलिस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्शन-कॉमेडी के ट्रेलर से प्रेरित #Armslengthfromcrime पहल के लिए एक वीडियो अपलोड किया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद भी किया जा रहा है.

पुलिस बल ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भाई हो या गॉडफादर, भौकाल और भय सिर्फ कानून का चलेगा #ArmslengthfromCrime’ रील से रियल लाइफ की तुलना करते हुए, वीडियो में बताया गया है कि कैसे डरने के लिए एकमात्र चीज़ कानून है, क्योंकि इसमें शामली, औरैया, संभल, फिरोजाबाद, सहारनपुर, हाथरस, मुजफ्फरनगर, गोंडा और बस्ती जैसे अन्य क्षेत्रों में अपराधियों के पकड़े जाने के दृश्य दिखाए गए हैं.

वीडियो में 9689 हथियार, 10052 गोलियां, 229 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ और 311 जब्त किए गए बम और 2039 हथियार लाइसेंस दिखाए गए हैं, जिन्हें आर्म्स एक्ट के तहत दुरुपयोग के कारण रद्द कर दिया गया है.

‘बच्चन पांडे’ के ट्रेलर ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है, जिसे लॉन्च के 24 घंटों से भी कम समय में 45 मिलियन से अधिक बार देखा गया है और यह ट्विटर व यूट्यूब पर 2 दिनों के लिए नंबर एक स्थान पर ट्रेंड कर रहा था. ऐसे में, यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि यूपी पुलिस ने दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए फिल्म पर आधारित एक वीडियो बनाने का फैसला किया.

फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित, ‘बच्चन पांडे’ में अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका के साथ कृति सेनन, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह और जैकलीन फर्नांडीज सहित प्रतिभाशाली कलाकारों की टोली नज़र आएगी. नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की एक्शन-कॉमेडी ‘बच्चन पांडे’ 18 मार्च, 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

More From Author

*प्रेस विज्ञप्ति* कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग जनपद नैनीताल ने संगठन को ग्राम और बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया है। जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भीमताल विधानसभा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। यह विस्तार भीमताल विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र कुमार द्वारा किया गया। जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य के निर्देश पर हरिश चन्द्र को भीमताल विधानसभा का संयोजक बनाया गया है। युवाओं को जोड़ने और कांग्रेस की नीतियों को डिजिटल माध्यम से घर-घर पहुंचाने के लिए हरेंद्र कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को गति देने के लिए जगजीवन राम, प्रकाश चंद्र, गिरीश चंद्र, नवीन चंद्र एवं मनोज कुमार को विधानसभा उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साथ ही ओखलाकांडा ब्लॉक में संगठन को मजबूती देने हेतु गिरीश चंद्र को ब्लॉक उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। इस अवसर पर भीमताल विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने कहा कि जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य के दूरदर्शी नेतृत्व में आज नैनीताल जिले में कांग्रेस का एससी विभाग सबसे मजबूत और सक्रिय संगठन के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान और राहुल गांधी के सामाजिक न्याय के संदेश को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। यह नई टीम उसी संकल्प को पूरा करेगी। राजेंद्र कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए भरोसा जताया कि जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य के मार्गदर्शन में सभी साथी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य एवं विधानसभा अध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए संकल्प लिया कि वे कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

UP Chunav 2022: कान पकड़कर उठक-बैठक करने वाले विधायक अब मतदाता की तेल मालिश करते दिखे, वीडियो वायरल

हिजाब पहनकर धारावाहिक की शूटिंग पर पहुंची ये अभिनेत्री, जानिए फिर क्या हुआ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *