मोर्हरम के यौमे आशूरा पर आज रंज-ओ-गम और मातमी माहौल में ताजिया व अलम का जुलूस निकाला गया

Spread the love

रिपोर्टर जुगनू खान काशीपुर

मोर्हरम के यौमे आशूरा पर आज रंज-ओ-गम और मातमी माहौल में ताजिया व अलम का जुलूस निकाला गया

काशीपुर। मोर्हरम के यौमे आशूरा पर आज रंज-ओ-गम और मातमी माहौल में ताजिया व अलम का जुलूस निकाला गया। आंखों में नवासा ए रसूल की शहादत का गम और जुबान पर जिक्र ए कर्बला लिए अजादार या हुसैन, या हुसैन की सदाओं के साथ ताजिये लेकर करबला की ओर चले। नगर के मौहल्ला बांसफोड़ान, विजयनगर नई बस्ती और जसपुरखुर्द आदि इलाकों से उठे अलम तय रूटों से होते हुए देर शाम मोहल्ला अल्ली खां स्थित करबला मैदान पहुंचे, जहां ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक कर दुरुद फातिहा का नजराना पेश किया गया। रास्ते में जगह-जगह सबील तकसीम की गई। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन, हसीन खान, रफी खान, मुशर्रफ हुसैन, डा. एमए राहुल, अब्दुल रशीद नश्तर, रहमत अली खां, अली जान, कमर नईम, मो. ताहिर, हाजी इदरीश, इलियास माहिगीर, इदरीश माहिगीर, समर खान, अज्जू पहलवान आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। लोगों ने मोहर्रम पर अपने घरों में भी नजरों नियाज़ की।

More From Author

रुद्रपुर में शीघ्र निर्माण आरंभ होगा बंगाली संस्कृति एवं इतिहास को समर्पित बंग भवन । विधायक शिव अरोरा के प्रयासों से मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल बंगाली संस्कृति को समर्पित बंग भवन के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से गैरसेण विधानसभा सत्र के दौरान मुलाक़ात कर वार्ता की, मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि शीघ्र अति शीघ्र इसका निर्माण शुरू किया जाएगा।

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद  अजय भट्ट ने लोकसभा सत्र के दौरान ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्री  गजेंद्र सिंह शेखावत से अतारांकिक प्रश्न में पूछा की सरकार देश में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्या योजना बना रही है

काशीपुर में जलभराव के दृष्टिगत मौका मुआयना करने पहुंची मेयर उषा चौधरी

डीएम ने सिडकुल में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *