डीएम ने सिडकुल में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

रिपोर्टर राजीव कुमार

डीएम ने सिडकुल में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

अधिकारियों को जल्द विकास कार्य करने के निर्देश दिए

रूद्रपुर जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने एनडी तिवारी औद्योगिक आस्थान पंतनगर में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ल्यूमिनस प्रोजेक्ट की जानकारी लेते हुए कहा कि प्रोजेक्ट को अतिशीघ्रता से पूर्ण किया जाए ताकि प्रोडक्शन भी जल्दी शुरू हो और युवाओं को भी रोजगार मिले। जिलाधिकारी ने परफेटी का भी निरीक्षण किया और विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उप जिलाधिकारी एवम आरएम सिडकुल मनीष बिष्ट ने बताया कि ल्यूमिनस प्रोजेक्ट में सोलर पैनल लगाने सहित सभी कार्य फरवरी माह तक पूरे हो जाएंगे और प्रॉडक्शन भी शुरू हो जाएगा।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ विशाल मिश्रा, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट सहित अन्य अधिकारी व कम्पनी के मैनेजर आदि उपस्थित थे।

More From Author

मोर्हरम के यौमे आशूरा पर आज रंज-ओ-गम और मातमी माहौल में ताजिया व अलम का जुलूस निकाला गया

विधायकी कार्यकाल में विधायक निधि से विधानसभा के 21 विद्यालयों का पुनः उद्धार किया जायेगा-बेहड़ विधायक बेहड़ ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ शिक्षा से सम्बंधित की बैठक