काशीपुर में जलभराव के दृष्टिगत मौका मुआयना करने पहुंची मेयर उषा चौधरी

Spread the love

रिपोर्टर जुगनू खान काशीपुर

काशीपुर में जलभराव के दृष्टिगत मौका मुआयना करने पहुंची मेयर उषा चौधरी

काशीपुर। कुंडेश्वरी की पर्वतकुंज कालोनी में जलभराव होने से आक्रोशित महिलाओं द्वारा प्रदर्शन करने की सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह व तहसीलदार यूसुफ अली ने कॉलोनी का निरीक्षण किया। कुंडेश्वरी की कॉलोनियों के पानी की निकासी के लिए बनाए गए 10 फीट चौड़े नाले पर अतिक्रमण होना पाया गया। यह नाला शिवालिक कॉलोनी से शुरू होकर जैतपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप की ओर जाता है। कुछ लोगों ने नाले पर अवैध कब्जा कर लिया है तो कुछ ने वहां अपने लैट्रीन-बाथरूम तक बना लिए हैं। उपजिलाधिकारी अभय प्रताप ने लेखपाल दौलत सिंह से नक्शा मगांकर नाले की नापजोख चेक की। मौके पर नाले की चौड़ाई 4 से 5 फीट तक पाई गई। यह नाला जगह-जगह अवरुद्ध होने से पानी कॉलोनी के घरों में घुस गया। एसडीएम ने तहसीलदार यूसुफ अली को अतिक्रमण ध्वस्त कर नाला खुलवाने के आदेश दिए हैं। उधर, कुर्मांचल कॉलोनी के लोग जलभराव की समस्या को लेकर नगर निगम में महापौर ऊषा चौधरी से मिले और बताया कि नई बस्ती, सरकारी अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस कॉलोनी की ओर से आने वाले नालों का पानी कॉलोनी में घुस आने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। महापौर ने निगम के जेई को साथ लेकर कॉलोनी का स्थलीय निरीक्षण कर समस्या के शीघ्र निवारण का भरोसा दिलाया। उधर, हेमपुर इस्माइल की हिम्मतपुर कॉलोनी में शुक्रवार सायं जलभराव से लोगों का घरेलू सामान पानी में भीगने से खराब हो गया। तहसीलदार यूसुफ अली, हल्का लेखपाल मंजू बिष्ट ने मौका मुआयना किया।

More From Author

सहकारी आंदोलन के जरिए हम देश के विकास, ग्रामीण विकास एवं विशेषकर स्वरोजगार के क्षेत्र में छोटी उद्यमिता एवं नवाचार के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

रामनगर के पुछड़ी में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज विभिन्न मजदूर संगठनों ने भाजपा सरकार का पुतला परशुराम चौक, ट्रांजिट कैम्प में फूंका।

प्रेस नोट 8 दिसंबर, रुद्रपुर रामनगर के पुछड़ी में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज विभिन्न मजदूर संगठनों ने भाजपा सरकार का पुतला परशुराम चौक, ट्रांजिट कैम्प में फूंका। इस दौरान हुई संक्षिप्त सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में पूंजीपतियों और विकास कार्यों के लिए दशकों से काबिज गरीब जनता की जमीनें छीनने का काम कर रही है। पूंजीपतियों के लिए जमीनें छीनने और उनके आशियानों पर बुलडोजर चलाने की नीति ही भाजपा सरकार की मुख्य नीति है। इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी और तमाम प्रशासन के आला अधिकारी जमीनें छीनने के लिए डेमोग्राफी में बदलाव की रट लगाए हुए हैं। सरकारों का काम जनता को रोजी, रोटी, रोजगार, घर देने का होता है। लेकिन भाजपा सरकार यह सब छीनने में लगी हुई है। गरीब लोग जैसे–तैसे मुश्किल व विपरीत परिस्थितियों में अपना खून –पसीना बेचकर कुछ रुपए जुटाकर अपना घर बनाते है। लेकिन ये सरकार बस्तियां की बस्तियां उजाड़ दे रही है। न्यायालयों के तमाम निर्देशों के बावजूद बिना पुनर्वास व वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना गरीबों के घरों पर बुलडोजर चला देना ना सिर्फ अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ना है बल्कि मानवता के खिलाफ भी है। वक्ताओं ने कहा कि पुछड़ी में गरीबों के मालिकाना हक और उनकी न्याय की लड़ाई लड़ने वाले एक दर्जन से अधिक नागरिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना शासन–प्रशासन के अमानवीय चेहरे को दर्शाता है। प्रदर्शन के माध्यम से संगठनों ने मांग की कि गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही को तुरंत रोका जाए और उनके आशियानों को वैधता प्रदान करने के लिए पूरे प्रदेश में रह रहे लोगों को उनकी काबिज जमीन पर मालिकाना हक दिया जाए, साथ ही जिन परिवारों को उजाड़ा है उनके पुनर्वास व मुआवजे की व्यवस्था की जाए। इस दौरान सीएसटीयू के कॉमरेड मुकुल, क्रालोस के शिवदेव सिंह, भाकपा(माले) के ललित मटियाली ने संबोधित किया। इसके अलावा सी एस टी यू के धीरज जोशी, ऐक्टू की अनिता अन्ना, हरेंद्र सिंह, विजय शर्मा, भूपति रंजन मलिक, ज्ञानचंद, CIE श्रमिक संगठन से डूंगर सिंह, एडविक मजदूर संगठन से राजू सिंह, ऑटो लाइन मजदूर संगठन से जीवन लाल, इंकलाबी मजदूर केंद्र से राजेश आदि शामिल थे। ललित मटियाली

जसपुर क्षेत्र में सनसनीखेज मर्डर का उधम सिंह नगर पुलिस ने किया खुलासा अनैतिक कार्यों के लिए दबाब बनाने पर किया गया था कत्ल

मोर्हरम के यौमे आशूरा पर आज रंज-ओ-गम और मातमी माहौल में ताजिया व अलम का जुलूस निकाला गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *