महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अंकिता भण्डारी की प्रथम बरसी पर कैंडिल जलाकर अंकिता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

Spread the love

महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अंकिता भण्डारी की प्रथम बरसी पर कैंडिल जलाकर अंकिता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

 

काशीपुर। महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के निर्देशानुसार काशीपुर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार सायं यहां उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी की प्रथम बरसी पर आवास विकास स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में कैंडिल जलाकर अंकिता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण को एक साल हो चुका है। एक साल बाद भी उसके माता-पिता की आंखों में आंसू हैं। अंकिता के माता-पिता आज भी बेटी खोने के दर्द से जूझ रहे हैं। वे अपनी लाडली को याद कर आज भी फफक-फफक कर रो पड़ते हैं। अंकिता के माता-पिता की आंखें अब केवल न्याय मिलने की राह देख रही हैं। प्रदेश सचिव अलका पाल ने कहा कि सरकार ने अंकिता के गांव तक सड़क पहुंचाने व बेटे को सरकारी नौकरी देने का भरोसा दिया था, लेकिन एक साल होने को है, ये दोनों ही बातें आज तक पूरी नहीं हुई। सरकार ने डोभ श्रीकोट के नर्सिंग कॉलेज का नाम बेटी के नाम पर रखने का निर्णय तो लिया है लेकिन आज तक भी ग्रामीणों को डोभ श्रीकोट से उनके घर तक करीब 3 किमी सड़क का इंतजार है इस अवसर पर महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह, प्रदेश सचिव अलका पाल, महानगर महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉक्टर शुभ्रा सिंह, सुजाता शर्मा,अजीता शर्मा, रंजना गुप्ता, आशा श्रीवास्तव, दीप निशा, शमा परवीन, अंजलि, आंचल राणा, अंशिका, साध्वी शर्मा आदि उपस्थित रही

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

संयुक्त आबकारी की टीम में अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान

चन्द्रावती तिवारी पीजी कॉलेज में कुमाऊं विश्वविद्यालय अन्तर्महाविद्यालय टेबल टेनिस (पुरूष) प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *