पुलिस कार्यालय में ऐच्छिक ब्यूरो मीटिंग का आयोजन किया गया

Spread the love

राजीव गौड़ रुद्रपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर डॉ मंजूनाथ टीसी महोदय की आदेशानुसार आज दिनाँक 27 जून 2022 को महिला हेल्पलाइन पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में ऐच्छिक ब्यूरो मीटिंग की गई। जिसमें कुल 36 मामले निस्तारण हेतु ऐच्छिक ब्यूरो कमेटी में रखे गए थे। जिसमें 23 मामलों में कमेटी द्वारा मुकदमा पंजीकृत करने हेतु आदेशित किया गया, 05 मामलों में समझौता, 04 मामले मा0 न्यायालय से, 01 माममें में अग्रिम तिथि 01 मामले में कार्यवाही न करने हेतु , 01 मामले में काउंसलिंग समाप्त करने व 01 मामले में लोग अनुपस्थित रहे। ऐच्छिक ब्यूरो की मीटिंग में श्रीमती नंदिता मंजूनाथ टीसी (अध्यक्ष), क्षेत्राधिकारी बाजपुर वंदना वर्मा, कविता बड़ोला (प्रशासक वन स्टॉप सेंटर) पूजा शर्मा (एडवोकेट) जिला बार एसोसिएशन, रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर व महिला हेल्पलाइन के अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा: बिजली पोल पर मरम्मत के दौरान करंट लगने से पीएसी जवान की मौत, पुलिस विभाग के आला अधिकारियों एवं समाजसेवी सुशील गाबा ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर परिजनों से संवेदनाएं जाहिर की।

कम दाम में बरेली से स्मैक लाकर रुद्रपुर में ऊंचे दामों में बेचता युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा 

सुमित सौदा चौथी बार अध्यक्ष व राजीव दूसरी बार महासचिव चुने गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *