कम दाम में बरेली से स्मैक लाकर रुद्रपुर में ऊंचे दामों में बेचता युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा 

Spread the love

राजीव गौड़ रुद्रपुर ।एसएसपी मंजूनाथ टीसी के द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत व नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एसओजी/एडीडीएफ जनपद उधम सिंह नगर की टीम द्वारा एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान ब्लॉक रोड तिराहे पर अभियुक्त धर्म सिंह सैनी पुत्र स्वर्गीय परशुराम निवासी संपत पुर थाना रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर*को एक मोटरसाइकिल UK 06 AQ 1423 और 21 ग्राम अवैध स्मैक व एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रुद्रपुर में *FIR NO. 410/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।अभियुक्त को कल माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बरेली से स्मैक लाकर रुद्रपुर क्षेत्र में बेचने की बात बताई।

More From Author

रूद्रपुर। शहर की मटके वाली गली स्थित चार प्रतिष्ठित शोरूमों में अज्ञात चोरों ने देर रात धावा बोलकर लाखों रुपये की नगदी और महंगा सामान चोरी कर लिया। चोर निर्माणाधीन भवन के रास्ते छत पर पहुंचे और जीने के दरवाजे तोड़कर एक के बाद एक चार शोरूमों में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें तीन चोर चोरी करते साफ दिखाई दे रहे हैं।

सत्याग्रह आंदोलन कर काशीपुर कांग्रेस ने जताया अग्निपथ योजना का विरोध

पुलिस कार्यालय में ऐच्छिक ब्यूरो मीटिंग का आयोजन किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *