दुकान से घर जा रहे सेल्समैन के हाथ से बाइक सवार तीन बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए

Spread the love

दिनेशपुर । दुकान से घर जा रहे सेल्समैन के हाथ से बाइक सवार तीन बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाश की, मगर बदमाश हाथ नहीं आए।
हरिदासपुर निवासी रोहित कुमार नगर की एक रेडीमेड वस्त्र की दुकान में सेल्समैन है। रात को वह जाफरपुर मार्ग होते हुए साइकिल से घर जा जा रहा था। हरिदासपुर गांव के पास पीछे से आ रहे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर युवक के हाथ से एंड्राइड फोन छीन लिया और रुद्रपुर की ओर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन का प्रयास किया, मगर उनका को पता नहीं लगा। युवक ने बाद में थाने में तहरीर देकर बदमाशों के खिलाफ कारवाई की मांग की। बता दें बीते 19 जुलाई को भी दुकान से घर लौट रही एक सेल्सगर्ल से मटकोटा मार्ग पर दुर्गापुर के पास बाइक सवार बदमाश मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे। उस घटना का खुलासा अभी तक नहीं हुआ। देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश नारंग ने लगातार हो रही घटना पर रोष जताते हुए पुलिस से गश्त तेज करने की मांग की है।

More From Author

रुद्रपुर । पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने रिंग रोड बाईपास पर स्थित नवीन प्रतिष्ठान केएच फ्राईट कैरियर का पूजा अर्चना के साथ रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया

डॉक्टर बी आर अंबेडकर जी की जयंती स्थान ट्रांजिट कैंप फुटबॉल मैदान में भव्य कार्यक्रम किया गया और कार्यक्रम के उपरांत रुद्रपुर शहर के विभिन्न मार्गो से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भीम आर्मी भारत एकता मिशन उत्तराखंड से प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल जी जिला उधम सिंह नगर से जिला अध्यक्ष एडवोकेट सौरभ कुमार जी अतिथि रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सोमपाल सागर जी द्वारा की गई विधिक सलाहकार जविंदर सिंह उपस्थित रहे मंच संचालन सुरेश कुमार भारती जी द्वारा किया गया कार्यक्रम संयोजक विजय सागर जी रहे तथा क्षेत्र की जनता उपस्थित रही

संत निरंकारी मिशन की ‘वननेस वन’परियोजना में बढ़ोतरी एवं निरीक्षण

पैरा खिलाड़ी प्रेमा को स्पांसर की तलाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *