काशीपुर में होने वाले बारावफात, गणेश महोत्सव व नगर कीर्तन रामलीला कमेटी के जुलूस के संबंध में कोतवाली में मीटिंग आयोजित की गई

Spread the love

काशीपुर में होने वाले बारावफात, गणेश महोत्सव व नगर कीर्तन रामलीला कमेटी के जुलूस के संबंध में कोतवाली में मीटिंग आयोजित की गई

काशीपुर। पुलिस अधीक्षक अभय सिंह व उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह के द्वारा कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी व समस्त पुलिस चौकी प्रभारियों की मौजूदगी में आगामी 28 सितम्बर को काशीपुर में होने वाले बारावफात, गणेश महोत्सव व नगर कीर्तन रामलीला कमेटी के जुलूस के संबंध में कोतवाली में मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें सभी धर्मो के लोगों द्वारा अपने-अपने विचार एवं सुझाव रखे ग्रे। इनमें माजिद अली, हसीन खान, अब्दुल रफीक, सुनील अरोरा, सुशील शर्मा, सुनील अरोरा, राजीव परनामी व दीपक बाली आदि थे। पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी व कोतवाली प्रभारी द्वारा उक्त के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कहा कि, जुलूस को समय से निकलकर समय से समाप्त किया जाएगा।
कोई भी तलवारबाजी या अन्य कार्य नहीं होंगे।
शहर में कोई भी बड़े वाहन नहीं आएंगे।
बड़े वाहनों में झांकियां न बनाई जाएं। जिन वाहनों का प्रयोग झांकी व जुलूस में किया जाएगा उनके रजिस्ट्रेशन नंबर से कोतवाली को अवगत कराया जाएगा। कोई भी प्रतिबंधित नारा, गाना या अन्य टिप्पणी एक दूसरे धर्म या समुदाय के प्रति नहीं करेगा।
अपने-अपने जुलूस व रैली में वालंटियर बनाकर सफल आयोजन किया जाए। आसपास व बाहर से आने वाले जुलूस का इंतजार नहीं किया जाएगा। कोतवाली क्षेत्र में बाहर से आने वाले जुलूस में सम्मिलित होने वाले बड़े वाहन व झांकियों को सम्मिलित नहीं होने दिया जाएगा। सभी धर्म समुदाय के लोग अमन व शांति से आने वाले बारावफात, गणेश महोत्सव व नगर कीर्तन रामलीला कमेटी के कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करेंगे। चेतावनी दी कि यदि इस दौरान कोई भी सामाजिक तत्वों द्वारा माहौल व शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की जाएगी तो उसके विरुद्ध कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

इंसेंटिव बढ़ाने, कस्टमर हेतु पर्याप्त पेपर बैग उपलब्ध कराने सहित साफ पानी की मांग को लेकर ब्लिंकिट वर्कर्स का कार्य बहिष्कार, समाजसेवी गाबा ने बुलंद की कर्मचारियों की आवाज़ दूषित पानी, गंदे शौचालय, बैठने की सुविधा के अभाव पर जमकर बरसे गाबा

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के दिशा निर्देश पर जनपद में मालों के निस्तारण हेतु चलाये गए

कटरामालियान में चौक के राजा गणेश महोत्सव में मेयर ऊषा चौधरी ने शिरकत की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *