कटरामालियान में चौक के राजा गणेश महोत्सव में मेयर ऊषा चौधरी ने शिरकत की

कटरामालियान में चौक के राजा गणेश महोत्सव में मेयर ऊषा चौधरी ने शिरकत की

काशीपुर। मौहल्ला कटरामालियान में चौक के राजा गणेश महोत्सव में मेयर ऊषा चौधरी ने शिरकत की। पूर्व पार्षद कविता यादव ने पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर मेयर को सम्मानित किया। हापुड़ से आए गायक कलाकार संजू पागल ने भगवान गणेश का गुणगान किया। उनके भजन सुनकर सभी भावविभोर हो गए और मस्ती से झूमने लगे। वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष गौरव कश्यप ने पूर्व पार्षद कविता यादव एवं सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर राजकुमार यादव, राकेश कश्यप, घसीटा लाल, मोनिका कश्यप, शालू शर्मा, सपना शर्मा, सुरभि शर्मा, यामिनी पाल, अभिषेक पाल, जतिन यादव, जाह्नवी यादव, चेतन प्रजापति, नरेश यादव, सुदामा लाल कश्यप, मनोज जोशी आदि कमेटी पदाधिकारी थे।

More From Author

काशीपुर में होने वाले बारावफात, गणेश महोत्सव व नगर कीर्तन रामलीला कमेटी के जुलूस के संबंध में कोतवाली में मीटिंग आयोजित की गई

काशीपुर कबड्डी कार्यकारिणी का गठन समर स्टडी हॉल स्कूल में किया गया