काशीपुर कबड्डी कार्यकारिणी का गठन समर स्टडी हॉल स्कूल में किया गया

काशीपुर कबड्डी कार्यकारिणी का गठन समर स्टडी हॉल स्कूल में किया गया

काशीपुर। एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में जिला उधम सिंह नगर के ब्लॉक काशीपुर कबड्डी कार्यकारिणी का गठन समर स्टडी हॉल स्कूल में किया गया। स्टेट कबड्डी संगठन के संरक्षण में काशीपुर ब्लॉक की कबड्डी कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अनुराग सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष व वरिष्ठ वैद्य मुकेश रावत को महासचिव सर्व समिति से नामांकित किया गया। कार्यकारी के उपाध्यक्ष गौरव शर्मा व विमल पांडे नियुक्त किए गए। सचिव के रूप में पवन कुमार, मोहन सिंह मेहरा व योगेश पाल की नियुक्ति हुई। सदस्य के रूप में सुमित बिष्ट, दीपेंद्र सिंह, राहुल नेगी और हरेंद्र सिंह रावत को सदस्य नियुक्त किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम मेजर सिंह और बृजेश कुमार दुबे की संरक्षण में संपन्न किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संदीप कुमार, हरविंदर, भावेश, सोहेल, अंकुर, अंकित, मनीष आदि का सहयोग रहा।

More From Author

रुद्रपुर। किच्छा बाईपास स्थित श्री गुरुद्वारा अमृत सागर डेरा भजनगढ़ साहिब के भव्य प्रवेश द्वार निर्माण कार्य का शिलान्यास महापौर विकास शर्मा ने गुरुद्वारे के मुख्य महंत श्री विक्रमजीत सिंह जी महाराज के साथ संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर किया।

विधायक शिव अरोड़ा ने सेनानायक देवेंद्र पिंचा की मौजूदगी में 31वीं वाहिनी पीएसी क्षेत्र में 16 लाख के सीसी मार्ग का शिलान्यास सहित कुल 27 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास- लोकार्पण

कटरामालियान में चौक के राजा गणेश महोत्सव में मेयर ऊषा चौधरी ने शिरकत की

चन्द्रावती तिवारी कन्या पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया